Friday, 8 December 2017

शानदार निर्णय, बेहतरीन परिणाम


शानदार निर्णय, बेहतरीन परिणाम:

       जैसा कि आपको पूर्णतः ज्ञात है कि जनपद चन्दौली के सभी दोनों महाविद्यालयों के इस सत्र के छात्रसंघ चुनाव परिणाम आ गए हैं। दोनों महाविद्यालय क्रमशः सकलडीहां पी.जी.कॉलेज से विकाश यादव 'भरत' व लाल बहादुर शास्त्री पी.जी.कॉलेज से सुदर्शन यादव 'लालू', समाजवादी छात्र सभा के पैनल से अध्यक्ष चुने गए। साथ ही अन्य पदों पर भी जीत हुई।
       साधारणतः छात्रसंघ चुनाओं में व्यक्तिवादी विचार के कारण एक ही दल में दो गुटों का हो जाना सामान्य बात है। ऐसी ही स्थिती मुगलसराय छात्रसंघ परिवार व सकलडीहां छात्रसंघ परिवार दोनों ही स्थानों पर विगत कई वर्षों से चली आ रही थी। जिसे ख़त्म करने या समायोजित करने का प्रयास तक नहीं किया गया। इसके उलट समाजवादी छात्र सभा चन्दौली के शानदार जिलाध्यक्ष यादवेश यादव जी, कुछ वरिष्ठ समाजवादीगण व छात्र सभा टीम के सराहनीय योगदान ने दोनों ही स्थानों पर नायकवाद से जन्मी अहम् की भावना में बंटे दोनों गुटों को एक करने का अकल्पनीय कार्य किया। अब छात्रसंघ के वर्तमान पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि इस क्रम को आगे बढ़ाएँ और व्यक्तिवादी सम्मान व अहंकार का त्यागकर समाजवाद के क्रम में सभी को जोड़े रखें।

      इस सम्बन्ध में स्वयं जिलाध्यक्ष यादवेश यादव जी कहते हैं, "छात्रसंघ चुनाव में गुटबाजी के कारण नए छात्रों/प्रत्याशियों को गुटों के अपने व्यक्तिगत लाभ व सम्मान के कारण नुकशान उठाना पड़ता है। जो कि दुःखद व निराशाजनक है। बतौर जिलाध्यक्ष मेरा पहला दायित्व इन गुटों को समाप्त करने की है। शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है। ये संस्थानों में व्याप्त सामन्तवादी विचारधारा की चोट पहुँचाने का कार्य करता है। छात्रों के अधिकारों व कर्तव्यों को जीवित रखने में सहायक है।"

       ढेरों कठिनाइयों के बाद भी नायकवाद के विरुद्ध, समाजवाद के पक्ष में अपने निर्णय पर अड़े रहने का ही यह फल है कि दोनों शिक्षण संस्थानों में समाजवादी छात्रसभा का परचम लहराया। जो कि ऎतिहासिक निर्णय व परिणाम रहा।

       एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे भाई यादवेश यादव जी की कर्मठता, योजनाबद्धता, मृदुभाषिता और शौम्यता समाजवादी साथियों के साथ ही अन्य दलों के साथियों को भी आकर्षित करती है। सामान्य मुलाकातों में वे साथी ऐसा कहते थकते नहीं।

       सामाजिक जीवन में संबंधों की अतिआवश्यक्ता होती है। सम्बन्ध व्यापक भी हो सकते हैं और संकुचित भी। अधिक भी हो सकते हैं और कम भी। लेकिन जितने हो स्थायी हों। क्योकि सम्बन्ध बनाना सबसे आसान और उसे निभाना सबसे कठिन काम है। 'मेरे रिश्ते भले ही कम हो, जितने हों उनमे दम हो।' मैंने व्यक्तिगत भाई यादवेश यादव जी के सभी भावात्मकत्ता से जुड़ा रहा हूँ। इनके लिए लड़ा हूँ। इससे लड़ा हूँ। मार्गदर्शन किया है। मार्गदर्शित हुआ हूँ। नाराज हुआ हूँ। नाराज किया हूँ... या यूँ कहें कि पूर्णतः जीया हूँ। लेकिन किसी भी स्थिती में हमारे वैचारिकता में कभी कोई बदलाव नहीं आया।

       मैं कभी नायकवाद पर विस्वास नहीं करता। समाजवादी वैचारिकता से जुड़ा व्यक्ति हूँ। पंक्ति में कभी सबसे आगे खड़ा होने की होड़ नहीं मचता। गुणवत्ता को प्राथमिकता देना ही चाहिए। यही शास्वत है। हो सकता है मेरे इस ब्लॉग पर चापलूसी और महिमंडन का दाग लग जाए। लेकिन मुझे कोई व्यवहारों के आलावा किसी भी आधार पर अस्थिर नहीं कर सकता।

       भाई, मित्र, नेतृत्वकर्ता, नेता, जिलाध्यक्ष यादवेश यादव जी को  उनकी असाधारण कार्यशैली के लिए पुनः जीत की अगणित बधाई व शुभकामनाएँ।🌼🌼🌼

:बी.डी.यादव 'पंकज'

No comments:

Post a Comment

दिल्ली और दिलवाले❤

(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)       कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धर...