[जीवंत-प्रसंग: (शीर्षक: ठंकू)]
```````````````````````````````````````````````````````
नाम: सोमारू।
काम: ठेले पर टेस्टी व लजीज़ 15₹ प्रति पुरवा छोले-सोहाल खिलाना। जो कि पारम्परिक तरीका और टेस्ट है।
...लेकिन मज़े की बात यह है कि इनके ठेले ऊपर आपको एक टोकरी दिखेगी जिसे डस्टबिन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।
कैतुहलवश मेरे एक अनायास सवाल के एवज़ में दिया गया उनका जवाब मुझे यह ब्लॉग लिखने पर मज़बूर किया।
"मैंने पूछा, 'आमतौर पर ठेले-खोमचे वाले तो ऐसा नहीं करते? (टोकरी या डस्टबिन नहीं रखते)और फिर पुरवा ही क्यों? सस्ते कीमत में बाजार में तमाम प्लास्टिक के बने बर्तन बिक रहे हैं। उसे क्यूँ इस्तेमाल नहीं करते?"
उत्तर था, 'हमरो तो जिम्मेदारी उतने हौ।'
ये केवल शब्द नहीं, एक विचार हैं। हम सबके चेतन की। साथ ही सभ्य शब्द।
...आगे उन्होंने बताया कि, 'चाहि त हमऊ पुरवा में न देके, पल्टिकिया वाले कटोरी में बेचीं। एसे सस्ता भी हौ लेकिन बाद में कूड़ा-कूड़ा हो जाला भिया। कूड़ा हम करी, आ झाड़ू केहू और लगावै। ई त गलत ह न।
मैं केवल 'ठंकू' ही कह पाया। सोमारू ने अब तक लूट लिया था।
अब सोचिए कि किसे होना चाहिए 'स्वच्छता अभियान' का ब्रांड एम्बेसडर!!! कपिल शर्मा, अमिताभ बच्चन और विद्या बालन आदि या इस जैसे व्यक्ति को...
सच ही आवश्यकता, आविष्कार की जननी होती है। ऐसे ही प्रयास, महानतम् कार्य का जनक।
व्यापक स्तर पर ऊँची आवाज में छोटी और धीमी आवाज में बड़ी बात करना। फाइलों में योजनाएँ बनाना। उसके नाम पर पर्याप्त अर्थ खर्च करना। ये कारक कर्म के समक्ष बौने हो जाते हैं। असल मायनों में कर्म करने के लिए परिस्थिती का अनुकूल-प्रतिकुल होना आवश्यक नहीं, इसके लिए आवश्यक है हृदयिक वैचारिकता की। दरअसल आवश्यकता है परिणाम की फ़िक्र किए बगैर प्रयास करने की, लीक से हट कर चलने की, भीड़ का हिस्सा न बनने की, कर्म करने की, नायक बनने की।
क्योकि कर्म के दिशा में चलने वाला पहला और अंतिम व्यक्ति दोनों ही नायक हैं।
धन्यवाद!
:बी.डी. यादव पंकज
No comments:
Post a Comment