मीडिया का चरित्र:-
प्रसिद्ध अमेरिकी साहित्यकार, राजनेता और विचारक 'एडमंड बर्क' ने कहा था, ‘‘किसी देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष मीडिया भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि लोकतंत्र के अन्य स्तंभ।’’
किसी लोकतंत्र में विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका तीन प्रमुख स्तंभ होते हैं। समय के साथ इसमें चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को शामिल किया गया। क्योकि लोकतंत्र की सफलता और सततता के लिए जरूरी है कि उसके ये चारों स्तंभ मजबूत हों और पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से अपना-अपना कार्य करें।
विधायिका जहाँ कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्हें लागू करती है और न्यायपालिका कानूनों की व्याख्या करती है तथा उसका उल्लंघन करने वालों को सजा देती है। रही बात मीडिया की तो इसे देश-काल की दशा-दिशा व समसामयिक विषयों पर लोगों को जागरुक करने तथा उनकी राय बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसा आम मत है।
लेकिन विगत वर्षों से जिस प्रकार इन चारों स्तंभों को चोट पहुँचाने का प्रयास जारी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह प्रयास लोकतन्त्र को दूषित करता जा रहा है। यहाँ बीते दिनों सर्वोच्च न्यायलय के एक उदाहरण को भी रखा जा सकता है। अन्य स्तंभों की स्थिती भी औसत ही है।
जहाँ एकमात्र साधन मीडिया ही शेष है। जब आप राजतन्त्र व लोकतन्त्र का भेद करने में सक्षम थें। वहाँ मीडिया पर भी बड़े आरोप लगे हैं। ताज़ा आरोप एक स्वतन्त्र न्यूज पोर्टल 'कोबरा-पोस्ट' का है। जिसमे कहा गया है कि पैसे लेकर कुछ समाचार पत्रों व चैनलों के द्वारा खबरें गलत ढंग से व्यवस्थित, नकारात्मक व प्रायोजित/प्रकाशित व प्रसारित करने में कोई गुरेज नहीं। यह आरोप कुछ स्टिंग के आधार पर लगाए गए हैं। आरोप में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि कुछ 36 मीडिया से अलग-अलग स्टिंग किए गए हैं। 'कोबरा-पोस्ट' नाम की इस स्वतन्त्र न्यूज पोर्टल ने यह दावा भी किया है कि उक्त आरोप के सन्दर्भ में वीडियो और जरुरी दस्तावेज सम्बंधित वेबसाइट के पास है।
स्टिंग के आधार पर सम्बंधित वेबसाइट ने कहा गया है कि कैसे किसी राजनीतिक दल विशेष के पक्ष में ध्रुवीकरण किया जाता है और व्यवस्थित खबरें प्रकाशित अथवा प्रसारित की जाती है। क्योकि आम चुनाव नजदीक हैं। इसी मद्देनजर कई राजनेताओं की छवि नकारात्मक रूप से प्रदर्शित करने की पूरी तैयारी है। इन नेताओं में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती जैसे विपक्षी नेताओं के अलावा बीजेपी के अरुण जेटली, मनोज सिन्हा, जयंत सिन्हा, मेनका गांधी और वरुण गांधी आदि हैं।
- बी.डी. यादव पंकज