Friday, 17 November 2017

जुगाड़ू रेल

...रात के 11:30 होने को है।
बड़े भैया की छुट्टी खत्म हो गई। सो उनका वापस केरल अपनी कर्मभूमि लौटना स्वभाविक था। उस ओर जाने वाली एक रेल संघमित्रा एक्सप्रेस-12391 का रात 11:15 का टिकट था। तय वक़्त पर पहुँचें, ट्रेन आई, सीट भी मिल गई लेकिन सीट पर पहले से स्थान ले रखा था।
मेरी अगली प्रतिक्रिया होती इससे पहले एक सज्जन बोल उठें, "भाई साब! ये मेरा बेटा है, हैडकैप्टेड है। प्लीज़ आप ऊपर की सीट ले लीजिए।"
मैं कुछ कहता इससे पहले भैया बोल उठे,"कोई बात नहीं इंसान ही तो इंसान के काम आता है भाई"।
सज्जन ने आभार प्रकट करते हुए कहा, " भाई साब मैंने बुकिंग एक महीने पहले ही कराई और फॉर्म में डाला भी था कि एक बेटा हैंडकैप्टेड भी है। लेकिन उन्होंने मेरी चारो सीटें ऊपर और मीडिल बर्थ की दे दी।"

अब तक जो लगेज मेरे पास था, को रखने के लिए बड़े भैया सीटों के नीचें झाँकने लगें।
तभी ....धड़ाम! छन्.... छन्...... छन्-छन्!!!
ऊपर से स्टील की पाईप से साथ पर्दा गिरा।
बड़े भैया लगभग तिलमिलाए।
अपनी सेना वाली भाषा में बोले, " भै$#@&! रेल मंत्रालय इतना गरीब हो गया क्या!"
इत्तेफ़ाक से गेट के उस पास भी मेंटनर भी था। भागा-भागा आया और बोला, "सर! मैं कुछ करता है।"
और ख़ुद ही जुगाड़िया तरीके से बनाने लग गया।
मुझसे रहा न गया, पूछा," अरे! रिपेयर वाला किधर है?"
उनका उत्तर था, "सर! अभी है नहीं अगले स्टेशन पर आ रहा है।"
मैनें बुदबुदाया, "सच ही रेल कितना गरीब हो गया। वाह् रे प्रभु...... मने सुरेश वाला!!!
:मुगलसराय जक्शन
 

Wednesday, 15 November 2017

मन की बात!!!

मन की बात

सबकी बोली लगा रहे हो तुम
रंग अपना दिखा रहे हो तुम

बंद करके यूँ काली कोठी में
दाग  सबके मिटा रहे हो तुम

जेल की अब जरूरतें ही कहाँ
घर ही सबको बुला रहे तुम

सबकी बोली लगा रहे हो तुम...

जो झुका ही नहीं परस्ती में
उनपे हण्टर चला रहे हो तुम

आँख में जो नहीं ढला तेरे
उनको आँखे दिखा रहे हो तुम

जिनके छाए तले फले-फुले
उनको करतब दिखा रहे हो तुम

सबकी बोली लगा रहे हो तुम...

पहले बातों से पेट भरते हो
फिर तो योगा करा रहे हो तुम

बात करनी है तो फिर मेरी करो
मन की बातें सुना रहे हो तुम

सबकी बोली लगा रहे हो तुम…
रंग अपना दिखा रहे हो तुम...

:पंकज

दिल्ली और दिलवाले❤

(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)       कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धर...