केवल जीने का डर!!!
बरगद
के छाँव के निचे एक कपि हाथों में कुछ चने के दाने और लड्डू लिए हड़बड़ी में खाता और
बार-बार लोगो को निहारे जा रहा था| पहले वह बाकायदा भुने चनों से छिलके उतरता और
फिर खाता प्रत्येक क्षण कभी भीड़ की ओर कभी ऊपर बरगद के पेड़ की ओर देखता फिर
घबराहट में खाता|
सहसा
तभी एक मादा कपि ऊपर डाली से कूद आई और उसके आहार पर अपना अधिकार दिखाते हुए, गुर्राते
हुए उसकी जगह ले लिया|
कपि!
निरशाजनक मुद्रा में थोड़ी दुरी पर जाकर टक-टकी लगाए अपने आहार को देखे जा रहा था
और उलझन में था|
अब
तक उस मादा कपि ने कुछ चने खा भी लिए...
तभी
कोई तीसरा भी आ धमका... यह एक बड़े आकार
वाला कपि था और शायद बुढा भी, जिसने इन दोनों को खदेड़ दिया और सारे माल पर कब्ज़ा
कर लिया|
......मेरे
पीछे खड़े एक बुजुर्ग उपयुक्त क्रियाकलाप को अपनी बूढी आँखों से देख रहे थें.... और
मुस्कुराते हुए खुद से बोल पड़े..... “ए बाबु! किसी कमजोर को डरना बड़ा आसान है,
देखो!! जैसे उसका तो था ही नही...! जानवर
हो या इन्शान डर सबको है भईया!!!”
तभी
जयकारे की आवाज़ से हमारा ध्यान बंट गया और लाईन (पंक्ति) आगे बढ़ गई|
हम
संकटमोचन मंदिर (वाराणसी) में थें|
:बी०डी०यादव पंकज
:बी०डी०यादव पंकज
9616821762
bdyadavmgs@gmail.com