मुश्किल है.....
मन से मन की दुरी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है,
सन्यासी या व्यापारी यह पता लगाना मुश्किल है,
योग करे! अभ्यास करे! होत प्रभात विश्वास करें,
Google से भी रम्य रमाना पता लगाना मुश्किल है,
मन से मन की दुरी.....
सन्यासी या व्यापारी.....
जिनके ह्रदय योग धुन में क्या मतलब क्या मुश्किल है?
मातृ-पितृ ऋण अदा किया नहीं यह बतलाना मुश्किल है,
राग साथ है छंद साथ है कुछ दुर्लभ अनुराग साथ है,
योग साथ है, ज्ञान साथ है, नृत्य कला.....? यह मुश्किल है,
मन से मन की दुरी.....
सन्यासी या व्यापारी.....
जोग से योग की दुरी का अंदाजा लगाना मुश्किल है,
सन्यासी या व्यापारी यह पता लगाना मुश्किल है,
धर्म के नाम का स्त्रोत बनाकर धन का साक्षात्कार किया,
"राम" नाम संग जोड़ रखा क्यू यह समझाना मुश्किल है,
मन से मन की दुरी.....
सन्यासी या व्यापारी.....
कहतें यह जग इक सराय है माया छोड़ों... मुश्किल है!
राष्ट्र का सारा क्षेत्र समाहित तो प्रगति क्या… मुश्किल है?
तिलक लगा आसान पर बैठें स्वर्ण मुकुट सिंगार किया,
समतापी व तेजवान हैं यह बतलाना मुश्किल है।
मन से मन की दुरी...........
सन्यासी या व्यापारी............
:बी. डी. यादव "पंकज"
मुग़लसराय, वाराणसी
उत्तर प्रदेश