सरहदों पर डट कर, प्रतिकूल मौसम, माहौल और वातावरण को अनुकूल बना देश की जनता के जमीन, धन और जीवन की रक्षा करना निःशन्देह राष्ट्रभक्ति है। जो सेना करती आयी है।
लेकिन ऐसे ही खेतों, सड़को, और बाजारों अन्य सभी जगह प्रतिकूल मौसम, माहौल और वातावरण में देश की जनता के पेट की रक्षा करना क्या है..? जो किसान करता आया है।
एक राष्ट्र के लिए उसका निर्माण और रक्षा दोनों ही कारक आवश्यक है। देश की दशा-दिशा को सही दिशा में ले जाने और स्थापित करने में जितना योगदान सेना व पुलिस का है उतना ही योगदान किसान, मजदूर, शिक्षक, छात्र, अधिवक्ता और डॉक्टर का भी है।
...तो राष्ट्रभक्त सभी है।
:बी.डी.यादव 'पंकज'
No comments:
Post a Comment