Wednesday, 17 January 2018

आधार का 'आधार' क्या मजबूत है..?

1अरब 19 करोड़ भारतीयों की बायोमेट्रिक जानकारी रखने वाले आधार डाटाबेस से कोई भी व्यक्ति 500 रुपये में जानकारी हासिल कर सकता है। इससे भी हैरान करने वाली स्थिति ये है कि 300 रुपये अतिरिक्त खर्च कर कोई भी आधार पर किसी की जानाकारी के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।
हालांकि, व्यावहारिक दृष्टि से सरकार के पास पहले से ही 1.19 अरब लोगों की बायोमेट्रिक जानकारी है। इससे पहले विश्व में कहीं भी इतने बड़े पैमाने पर डाटाबेस नहीं बनाया गया है। इंग्लैंड ने इसी तरह का प्रयास किया था, लेकिन यह महसूस करते हुए इसे बीच में ही बंद कर दिया था कि इस तरह की कोशिश सुरक्षित नहीं होगी।

 मार्च 2016 में आधार विवरण लीक होने के बाद से यह पूरी आधार परियोजना पर सबसे बड़ा धब्बा है। इस मामले के उजागर होने से पहले हम साइबर सुरक्षा के कई अलग अलग उल्लंघन देख रहे थे, लेकिन उनमें जोखिम का स्तर अपेक्षाकृत कम था। झारखंड सरकार की वेबसाइट से 4.4 लाख आधार नंबर लीक होने की घटना हमारे सामने है। जियो आधार लीक के दौरान 10 करोड़ लोगों के आधार की जानकारी लीक हुई।

(शेष...)

Tuesday, 16 January 2018

भोजपुरी अश्लील नहीं है।

      
       वस्तुतः नजदीक की 'गंगा' को हम हमेशा से 'नाला' ही मानते आएँ हैं। गलती हमारी नहीं हैं, ऐसी रवायतें चली आई है। इसी का उदाहरण है भोजपुरी भाषा-बोली और संगीत।
"भोजपुरी" शब्द सुनते ही आपके दिमाग में अनेक तरह के भाव पैदा होने लगते है और लोक-लाज से सम्बद्ध शालीनता, स्टैण्डर्ड और संजीदगी की दस्तक जोर-जोर से होने लगती है। अकेले कमरे में भले ही यह स्थिति उलट हो। तो भोजपुरी संगीत-भाषा को अश्लीनता की संज्ञा देने वाले दो-मुंहे लोगों को यह मालूम चाहिए कि भोजपुरी अश्लीनता नहीं बल्कि श्नेह, मर्मत्व, प्रेम, व विछोह की भाषा है। दरअसल आपने भोजपुरी गानों की सुंदरता को अभी तक नहीं देखा है और न ही उसे महसूस किया है।
       मसलन, यह भी असत्य नहीं कि आज कुछ सस्ते कलाकारों (गायकों, लेखकों, संगीतकारों) द्वारा इसकी प्रकृति और सुंदरता को नुकशान पहुँचाने का प्रयास जारी है। जिससे लोगों के बिच यह झूठा सच फैलता गया कि भोजपुरी गाने अश्लील और कामुक होते हैं और भोजपुरी के खिलाफ यह मानसिकता बना ली गई। लेकिन ये अबतक भोजपुरी संगीत तक सिमित हैं। भोजपुरी सिनेमा और संगीत दोनों बिल्कुल अलग-थलग कारक हैं। इस सम्बन्ध में सम्बंधित कलाकारों को आगे आना होगा और भोजपुरी के मिटते अस्तित्व को बचाने का क्रमिक प्रयास करना होगा। संस्थाओं को इनके खिलाफ़ उचित कार्यवाही जल्दी ही आवश्यक है।
       'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के एक लेख में बताया गया है कि पूरे विश्व में भोजपुरी के वक्ताओं की संख्या 16 करोड़ है, जिसमें बिहार में 8 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ तथा शेष विश्व में 1 करोड़ है । उत्तर अमेरिकी भोजपुरी संगठन के अनुसार वक्ताओं की संख्या 18 करोड़ है।
भोजपुरी एक आर्य भाषा है और मुख्य रूप से 'पश्चिम बिहार' और 'पूर्वी उत्तर प्रदेश' तथा 'उत्तरी झारखण्ड' के क्षेत्र में बोली जाती है।
यह एक आधिकारिक व व्यवहारिक भाषा है जो मुख्यतः संस्कृत एवं हिन्दी पर निर्भर है। कुछ शब्द इसने उर्दू से भी ग्रहण किये हैं।
भोजपुरी, भारत के आलावा नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो में बोली जाती है।

       ...तो भोजपुरी को अश्लीलता का प्रमाण देने वाले लोगों को दक्षिण भारत के संगीत और बॉलीवुड के संगीत का भी ध्यान रखना होगा।

बॉलीवुड फिल्मों के कुछ शालीन गानों की सूचि:-
1. रुक्मणी-रुक्मणी (रोजा-1992)
2. चढ़ गया ऊपर रे (दलाल-1993)
3. चोली के पीछे (खलनायक-1993)
4. खड़ा है खड़ा है (अंदाज-1994)
5. सरकाई लो खटिया (राजा बाबू-1994)
6. तू रू तू रू रू (एलान-1994)
7. दिन में लेती है (अमानत-1994)
8. राणा जी माफ़ करना (करण-अर्जुन-1995)
9. इन द नाईट नो कन्ट्रोल (खिलाडियों का खिलाडी-1996)
10. रिंग-रिंग-रिंगा (स्लमडॉग मिलेनियर-2008)
11. भाग डीके बोस (डेल्ही-बेल्ली-2011)
12. आ रे प्रीतम प्यारे (राउडी राठौड़-2012)
13. पलंग तोड़ है तेरी जवानी (जीना है तो ठोक डाल-2012)
14. बिट्टू सबकी लेगा (बिट्टू बॉस-2012)
15. आई एम अ हण्टर (गैंग ऑफ़ वासेपुर-2012)
16. हलकट जवानी (हीरोइन-2012)
17. लैला तेरी ले लेगी (शूटआउट एट वडाला-2013)
18. आओ राजा (गब्बर इस बैक-2015)
19. डैड मम्मी हैं नहीं घर पे (भाग जॉनी-2015)

और साथ ही साथ हनी सिंह, बादशाह व अन्य महान क्रन्तिकारी महापुरुषों की कृपा शेष है।

:बी.डी.यादव 'पंकज'

Thursday, 4 January 2018

मैं चमारों की गली में ले चलूँगा आपको; (अदम गोंडवी)

मैं चमारों की गली में ले चलूँगा आपको;
(अदम गोंडवी)

आइए महसूस करिए जिंदगी के ताप को
मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको

जिस गली में भुखमरी की यातना से ऊब कर
मर गई फुलिया बिचारी इक कुएँ में डूब कर

है सधी सिर पर बिनौली कंडियों की टोकरी
आ रही है सामने से हरखुआ की छोकरी

चल रही है छंद के आयाम को देती दिशा
मैं इसे कहता हूँ सरजू पार की मोनालिसा

कैसी यह भयभीत है हिरनी-सी घबराई हुई
लग रही जैसे कली बेला की कुम्हलाई हुई

कल को यह वाचाल थी पर आज कैसी मौन है
जानते हो इसकी ख़ामोशी का कारण कौन है

थे यही सावन के दिन हरखू गया था हाट को
सो रही बूढ़ी ओसारे में बिछाए खाट को

डूबती सूरज की किरनें खेलती थीं रेत से
घास का गट्ठर लिए वह आ रही थी खेत से

आ रही थी वह चली खोई हुई जज्बात में
क्या पता उसको कि कोई भेड़िया है घात में

होनी से बेख़बर कृष्ना बेख़बर राहों में थी
मोड़ पर घूमी तो देखा अजनबी बाँहों में थी

चीख़ निकली भी तो होठों में ही घुट कर रह गई
छटपटाई पहले, फिर ढीली पड़ी, फिर ढह गई

दिन तो सरजू के कछारों में था कब का ढल गया
वासना की आग में कौमार्य उसका जल गया

और उस दिन ये हवेली हँस रही थी मौज में
होश में आई तो कृष्ना थी पिता की गोद में

जुड़ गई थी भीड़ जिसमें ज़ोर था सैलाब था
जो भी था अपनी सुनाने के लिए बेताब था

बढ़ के मंगल ने कहा, 'काका, तू कैसे मौन है
पूछ तो बेटी से आख़िर वो दरिंदा कौन है

कोई हो संघर्ष से हम पाँव मोड़ेंगे नहीं
कच्चा खा जाएँगे ज़िंदा उनको छोडेंगे नहीं

कैसे हो सकता है होनी कह के हम टाला करें
और ये दुश्मन बहू-बेटी से मुँह काला करें'

बोला कृष्ना से - 'बहन, सो जा मेरे अनुरोध से
बच नहीं सकता है वो पापी मेरे प्रतिशोध से'

पड़ गई इसकी भनक थी ठाकुरों के कान में
वे इकट्ठे हो गए सरपंच के दालान में

दृष्टि जिसकी है जमी भाले की लंबी नोक पर
देखिए सुखराज सिंह बोले हैं खैनी ठोंक कर

'क्या कहें सरपंच भाई! क्या ज़माना आ गया
कल तलक जो पाँव के नीचे था रुतबा पा गया

कहती है सरकार कि आपस में मिलजुल कर रहो
सुअर के बच्चों को अब कोरी नहीं हरिजन कहो

देखिए ना यह जो कृष्ना है चमारों के यहाँ
पड़ गया है सीप का मोती गँवारों के यहाँ

जैसे बरसाती नदी अल्हड़ नशे में चूर है
न पुट्ठे पे हाथ रखने देती है, मगरूर है

भेजता भी है नहीं ससुराल इसको हरखुआ
फिर कोई बाँहों में इसको भींच ले तो क्या हुआ

आज सरजू पार अपने श्याम से टकरा गई
जाने-अनजाने वो लज्जत ज़िंदगी की पा गई

वो तो मंगल देखता था बात आगे बढ़ गई
वरना वह मरदूद इन बातों को कहने से रही

जानते हैं आप मंगल एक ही मक्कार है
हरखू उसकी शह पे थाने जाने को तैयार है

कल सुबह गरदन अगर नपती है बेटे-बाप की
गाँव की गलियों में क्या इज्जत रहेगी आपकी'

बात का लहजा था ऐसा ताव सबको आ गया
हाथ मूँछों पर गए माहौल भी सन्ना गया

क्षणिक आवेश जिसमें हर युवा तैमूर था
हाँ, मगर होनी को तो कुछ और ही मंज़ूर था

रात जो आया न अब तूफ़ान वह पुरज़ोर था
भोर होते ही वहाँ का दृश्य बिलकुल और था

सिर पे टोपी बेंत की लाठी सँभाले हाथ में
एक दर्जन थे सिपाही ठाकुरों के साथ में

घेर कर बस्ती कहा हलके के थानेदार ने -
'जिसका मंगल नाम हो वह व्यक्ति आए सामने'

निकला मंगल झोपड़ी का पल्ला थोड़ा खोल कर
इक सिपाही ने तभी लाठी चलाई दौड़ कर

गिर पड़ा मंगल तो माथा बूट से टकरा गया
सुन पड़ा फिर, 'माल वो चोरी का तूने क्या किया?'

'कैसी चोरी माल कैसा?' उसने जैसे ही कहा
एक लाठी फिर पड़ी बस, होश फिर जाता रहा

होश खो कर वह पड़ा था झोपड़ी के द्वार पर
ठाकुरों से फिर दरोगा ने कहा ललकार कर -

"मेरा मुँह क्या देखते हो! इसके मुँह में थूक दो
आग लाओ और इसकी झोपड़ी भी फूँक दो"

और फिर प्रतिशोध की आँधी वहाँ चलने लगी
बेसहारा निर्बलों की झोपड़ी जलने लगी

दुधमुँहा बच्चा व बुड्ढा जो वहाँ खेड़े में था
वह अभागा दीन हिंसक भीड़ के घेरे में था

घर को जलते देख कर वे होश को खोने लगे
कुछ तो मन ही मन मगर कुछ ज़ोर से रोने लगे

'कह दो इन कुत्तों के पिल्लों से कि इतराएँ नहीं
हुक्म जब तक मैं न दूँ कोई कहीं जाए नहीं'

यह दरोगा जी थे मुँह से शब्द झरते फूल-से
आ रहे थे ठेलते लोगों को अपने रूल से

फिर दहाड़े, 'इनको डंडों से सुधारा जाएगा
ठाकुरों से जो भी टकराया वो मारा जाएगा'

इक सिपाही ने कहा, 'साइकिल किधर को मोड़ दें
होश में आया नहीं मंगल कहो तो छोड़ दें'

बोला थानेदार, 'मुर्गे की तरह मत बाँग दो
होश में आया नहीं तो लाठियों पर टाँग लो

ये समझते हैं कि ठाकुर से उलझना खेल है
ऐसे पाजी का ठिकाना घर नहीं है जेल है'

पूछते रहते हैं मुझसे लोग अकसर यह सवाल
'कैसा है कहिए न सरजू पार की कृष्ना का हाल'

उनकी उत्सुकता को शहरी नग्नता के ज्वार को
सड़ रहे जनतंत्र के मक्कार पैरोकार को

धर्म, संस्कृति और नैतिकता के ठेकेदार को
प्रांत के मंत्रीगणों को केंद्र की सरकार को

मैं निमंत्रण दे रहा हूँ आएँ मेरे गाँव में
तट पे नदियों के घनी अमराइयों की छाँव में

गाँव जिसमें आज पांचाली उघाड़ी जा रही
या अहिंसा की जहाँ पर नथ उतारी जा रही

हैं तरसते कितने ही मंगल लँगोटी के लिए
बेचती हैं जिस्म कितनी कृष्ना रोटी के लिए।

#कुमार #आप और #दिल्ली


.......मेरा अपना मानना है, राज्यसभा में किसी को इस आधार पर बिल्कुल नहीं भेजा जाना चाहिए कि वह सेलिब्रेटी, किसी जाति विशेष, समुदाय विशेष अथवा अर्थ विशेष से जुड़ा है। बल्कि इसके किए बेबाक़ मुखरता, योग्यता और वैचारिकता आवश्यक है।' दरअसल राज्यसभा बैकडोर की राजनीति मानी गई है। आमतौर पर यहाँ जनता द्वारा ठुकराए गए उम्मीदवार ही भेजे जाते हैं।
       ‘आम आदमी पार्टी’ का ‘कुमार विश्वास’ को राज्यसभा न भेजने का निर्णय सिर्फ और सिर्फ ‘नायकवाद’ से जुड़ा है। जहाँ तक मेरी समझ है ‘कुमार’ एक असाधारण कवि और मुखर व्यक्ति हैं। प्रत्यक्ष सास्वत जीवनशैली के क्रम में कर्म के बदले परिश्रमिकी का नियम इसी संसार का सदियों से है। लेकिन कई बार यह नियम अहंकार के भेंट चढ़ ही जाता है। इस तथ्य का भी इतिहास रहा है।
      ‘आप-पार्टी’ संगठन पर नेतृत्व सम्बंधी मुख्य प्रभाव और पकड़ का तमगा सभी लगाना चाहते हैं। जहाँ सभी तरह के प्रयोजनों से ‘केजरीवाल’ अबतक सफल या यूँ कहें कि काबिज़ है। पंजाब विधानसभा-चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने ‘कुमार’ को दूर रखकर इसका जीता-जागता उदाहरण भी दिया है। तभी सामाजिक वैचारिकता से जुड़े लोग पार्टी के मुख्यधारा से पृथक और भयभीत हैं। भयभीत इसलिए कि ‘आम आदमी पार्टी’ जिस क्रम में आगे बढ़ रही है। उससे यह क़यास लगाना गलत नहीं होगा कि यह ‘भाजपा-आरएसएस’ जैसे दलों से भी अत्यधिक क्रूर और अहंकारी नेतृत्व बनकर सामने आएगी।
       कई बार सोचता हूँ, राजनीति में 'आदर्श', 'नैतिकता', 'वैचारिकता', 'सामाजिक-न्याय' जैसे शब्द बह्मलीन हो गए। यह सत्य है कि आज ‘आम आदमी पार्टी’ नेतृत्व ने ‘कुमार विश्वास’ को मोदीमय-भाजपा का ‘अटल, आडवाणी, जोशी और सिन्हा’बना दिया है। खैर! हम अपने-अपने घरों के पर्दे और कालीनें मनमुताबिक न होने से बदल ही देते हैं।
       खैर! एक तर्क यह भी है कि राज्यसभा भेजने के सम्बन्ध में पार्टी नेतृत्व का फैसला जातिवाद के भेंट चढ़ गया। तो जातिवाद राजनीति के लिए सदियों से हितकर रही है। यह राजनीतिक परिपाटी की पहली सीढ़ी है। आपको, अपने कुछ-एक जातिगत, धर्मगत, दलगत वोटबैँको पर जारी विश्वास दिखाना पड़ता है। यह रिवाज़ है। इसके बिना आप राजनीति में सफल नहीं होंगें।

धन्यवाद!

दिल्ली और दिलवाले❤

(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)       कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धर...