(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)
कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धरातल पर ही गढ़े गए हों, लेकिन ढ़ेरों मोहब्बत-दाँ यारों का साथ कभी-कभी आशक्त करता है कि क्या ये आभासी दुनिया के किरदार हैं। इतनी मोहब्बत...! सच ही समाज से अच्छे लोगों का पतन नहीं हुआ। कुछ आप जैसे अभी भी बचे हैं। लेकिन वो अकेले पड़ गए है। उन्हें अपने साथ कर लीजिए। उन्हें आपकी और आपको उनकी बहोत जुरूरत है। सोचता हूँ, नए रिश्ते बनाना कितना आसान है। जबकि उसे निभाना उतना ही मुश्किल। फिर वही कहीं यह भी भाव मन में आता है कि इसकी सलामती और खूबशूरती बरकरार रखने के लिए आवश्यक शक भी जरुरी है। लेकिन जरुरत के लिहाज से रिश्तों को भुल जाना भी अपनी कद्र भूल जाने जैसा है।
खैर, लगभग हफ्ते भर से दिल्ली में हूँ। यहाँ आने का सबब बेरोजगार होने की शर्त पर ही गढ़ा गया। एक एग्जाम था। पहले तो मन था कि एग्जाम खत्म कर लौट जाना होगा। लेकिन फेसबुक पर पोस्ट की गई एक तस्वीर ने बात बढ़ा दी। यूपी-बिहार से जुड़े मोहब्बत-दाँ साथियों ने मिलकर जाने की जिद की और अद्वितीय साथी क्रांति संभव ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए रुक जाने का फ़रमान सुना दिया। क्रांति अपने फ्लेट पर ले आएँ और फिर हुईं मुलाकातों पर मुलाक़ातें...
1. Ram Sapra सर
सप्रा सर लगभग 60 के होंगे। अनुभव व स्नेह के धनी। इनका अपना ट्रांसपोर्ट बिजनेस है यहीं दिल्ली में। इन्होंने जैसे ही जाना कि दिल्ली में हूँ। जल्दी फोन करके अपने पास बुला लिया। क्योकि 2दिन की व्यस्तता के कारण तीसरे दिन मिलने पहुँचा था। खूब मोहब्बत मिली। फिर जीवन जीने के कुछ सलीक़े भी बताएं। ऑफिस के बाहर 100 से अधिक कारें खड़ी थीं। मैंने थोड़ी दूर से ही पहचान लिया। भीतर ले गए और घण्टो बातचीत हुई।
''पंकज बेटा! मैं अपना निजी अनुभव बता रहा हूँ। चाहे आप कुछ भी करे। उस काम के प्रति ईमानदार रहें। काम कोई छोटा नहीं होता। आज मैं जिस ACकमरे में बैठा हूँ। ये बड़े परिश्रम के बाद मिली। शुरूआती दौर में मैंने रिक्शा तक चलाया है इसी दिल्ली में। बिना कर्मों के जीवन बोझिल हो जाता है और मायने भी कायम नहीं रहते।'' ये कहते हुए कई बार उनकी आँखे तक भर आती। फिर मैं उनसे नजरे हटाकर आगे का वृतांत पूछता और वो सलीक़े से बताते रहते।
''हम्म सर!''
फिर उन्होंने रजनीश का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनकी मुलाकात दिल्ली मेट्रो में पहली बात फेसबुक एकाउन्ट बनाने को लेकर हुई। फिर कहते हैं कि ''आप सब मेरे बेटे की तरह हो। आप, Pankaj Vishwajit, रजनीश...''
2. Ramesh Kumar
बेबाक़, मस्त मलंगा और बड़े दिलवाला एक दूसरे मोहब्बत-दाँ साथी से मिलना हुआ। इन्होंने लगातार फोन करके जिद की, ''अभी आओ। मैं ऑफसेट से फ्री हूँ।''
''ओला भेज रहा हूँ।'' रमेश भाई ने जिद के साथ अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा।
''नहीं, मैं मेट्रो से आ जाऊँगा भैया मेरे।'' मैने विश्वास दिलाया।
फिर पहुँचा। खूब सारी बातें हुई। मस्ती हुई। साथ ही ये मालूम चला की रमेश भाई कठोर समाजवादी हैं। समाजवाद के नाम पर अन्य प्रांत में अपने ग्राहक से लड़ बैठने वाला कार्यकर्ता सोचिए कितना दृढ़ निश्चयी होगा।
3. Deepak Deepu
एक बेबाक़ बातूनी लड़का। जो अपनी हर बात बेबाक़ी से कहना जानता हो। जिसका कारण हमउम्र होना भी हो सकता है। दीपक पढ़ाई के साथ जॉब भी करते हैं। तार्किक होने के साथ-साथ एक सुलझा हुआ व्यक्तिव भी हैं। और बात पते की मोहब्बत से भरे हुए होना।
अबे सुनो दीपक, जब तुम्हें बस ले जा रही थी न। तो अच्छा नहीं लगा था यार। सोचा थोडा देर और रुक जाते तुम। मैं और क्रांति अस्थिर हो वही बस स्टॉप की कुर्सियों पर ही कुछ मिनट बैठे रह गए थें। थोड़ी देर तक तुम्हारी ही बात होती रही।
आप सबसे जल्दी ही आकर फिर मिलूँगा। राम सप्रा सर से माफ़ी। उनसे जाते वक़्त फिर मिलने का वायदा तोड़े जा रहा हूँ। जल्दी लौटूंगा। आप सबके स्नेह और मोहब्बत की मुझे जुरूरत है। कम-से-कम ये मेरे जीवन के लिए खाद-पानी का काम करती हैं।
फिर आखिर में इस Facebook का धन्यवाद। जिसने आप सबसे मिलाया। धन्यवाद हे ज़ुकरबर्गवा जी। अबे ससुर तुम्हाउँ मोहब्बत हो। इतना मोहब्बत जो बांटे जा रहे हो।
(तस्वीरें छोड़े जा रहा हूँ।)
❤❤❤
- बी.डी. यादव पंकज
10-07-2018
निर्माण विहार, नई दिल्ली