लोकतंत्र के महापर्व हौ
जाँच, परख, सही लेना
जो मुद्दे की बात न छेड़े
उनको वोट नहीं देना
उनको चोट सही देना।
मुर्गा-मदिरा तुम्हें ख़रीदै
अम्मा-चाची को लुग्गा
दे रूपिया जे-जे लालचावै
उनको वोट नहीं देना
उनको चोट सही देना।
सब हो जाई चच्चा-भाई
गिर चरनन पर माई-माई
जाति-धरम जे बिच में लाई
उनको वोट नहीं देना
उनको चोट सही देना।
मुद्दों की जो बात बतावै
गाँव-सड़क ना भेद करावै
मूल-भुत सुविधाओं देवे
उनको वोट सही देना
उनको चोट नहीं देना।
:पंकज
No comments:
Post a Comment