Sunday, 27 May 2018

खेल भावना और सट्टेबाजी

#खेलभावना #और #सट्टेबाजी

       आमतौर पर मैं क्रिकेट नहीं देखता। जबकि आईपीएल इससे भी वाहियात चीज है। इसका मतलब ये नहीं कि आप भी न देखें। यह मनोरंजन का एक अचूक साधन है। या यूँ कहें कि फायदे का। अपने फायदे के लिहाज से देखा जाना चाहिए। कल इस सीजन का आखिरी मैच था। जिसकी सुचना फेसबुक के पट जाने से मालूम चली। तो मोबाइल पर हॉटस्टार खोलकर बैठ गए। थोड़े ही समय में अप्रासंगिक चीजें दिखने लगीं। मैनें उसे बन्द कर पिछले वर्ष आई मूवी फिल्लौरी देखना पसन्द किया। अच्छी फ़िल्म थी। लेकिन बात खत्म न हुई...
       खुले में जुआ/ताश खेलना कानूनन अपराध है। लेकिन उसका स्तर बदलकर या बढ़ाकर खेलना खेल प्रेम व बिजनेस बन जाता है। यह हमारे समझने का फर्क है। 4साल तक के बच्चे इस खुले सट्टेबाजी के बाजार में दुकानदार और खरीदार हैं। लेकिन क्या फर्क पड़ता है!
     
       एक बात तो सभी को मानना ही चाहिए फेसबुक ने हमें एक अमिट कारक उपहार स्वरुप दिया है और वो है थोड़ा कर्म या अकर्मण्यता के बदले खूब सारा छद्म क्षणिक सामाजिक सुख, सम्मान। जिसने हमें अंधा बना दिया है। अत्यधिक तारीफें आपको गुमराह करने की शर्त पर गढ़ी जाती हैं। ऐसा मैं अक्सर लिखता रहा हूँ। यही क्रिया आईपीएल ने किया है किशोरों, नौजवानों और अधेड़ों पर भी। लाभ के लोभ ने उन्हें अपराधी बन जाने का खुला आवाहन किया है। इसी आवाहन के सरीके सारे काम हो रहे हैं। सटोरी तेजी से मोबाइल, बाइक, चेन बंधक रख कर इस जुए का हिस्सा बन रहा है और उसे खेल प्रेम के ठंडी पड़ी राख से ढक देना चाहता है।

इस सम्बन्ध में बड़े भाई चक्रधारी Ranjan लिखते हैं...
       क्रिकेट एक मनोरंजन का साधन है। आईपीएल तो विशुद्ध मनोरंजन है। मनोरंजन और सामाजिक संकीर्तन एक साथ नही चल सकते। टीवी के गुलाम वही है जिसके पेट भरे हुए है। पेट भरे हुए लोग किसी क्रांति के सहयोगी नही बन सकते। क्रांति हमेशा बलिदान मांगता है। वह बलिदान नैसर्गिक भाव लेकर आते है। फिलहाल यह समाज उस बदलाव को लेकर तैयार नही है।
वानखेड़े स्टेडियम को तैयार करने में जितना पानी लगता है उतने में 10 बीघे कपास के खेतों में पानी दिया जा सकता है। पिछले साल सूखे महाराष्ट की यह रिपोर्ट थी। आपका मनोरंजन कई पेटो में आग लगाकर आती है।
(तर्क अपनी जगह वाज़िब है।)

नोट- समस्याएँ होती नहीं, इसे हम जन्म देते हैं। कालान्तर में ये हमारी मज़बूरी बन जाती हैं और फिर हम उसे जीने लगते हैं। मजे की बात तो यह है कि हम तब भी इसके न होने का मंचन कर रहे होते हैं। जबकि ये होती हैं। लेकिन सभी तर्कों के बाद भी यह तर्क यर्थाथ है कि हमारे सम्भलने में हुई देरी, अधिक नुकशान का घोतक है।
धन्यवाद!!!
[28/05/2018, मुगलसराय]

-बी.डी. यादव पंकज

No comments:

Post a Comment

दिल्ली और दिलवाले❤

(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)       कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धर...