सावन;
साथियों! सावन का महिना चल रहा है. धार्मिक धृष्टिकोण से देखा जाय तो यह भगवान
शिव का प्रिय महिना है. साथ ही और भी कई चीजें इस महीने से या चीजों से महिना जाना
जाता रहा है जैसे कजरी, झुला, तीज आदि. जिनके अपने आप में भावात्मक गुण हैं. जाने
कितने दिनों से तपती भूमि पर बारिस की पहली बूंद सावन ही लेकर आता है. पेड़ों में नए
कपोल उग आते हैं और जन्मती हैं प्रत्येक जीव के कोमल ह्रदय में अनंत भाव. चहुँ ओर
हरियाली और खुसबू फ़ैल जाती है.
साधारणतः आज भले ही सावन के मतलब बदल गए हों, भले ही हम सावन की पहली बारिस को
खिडकियों या बालकनी से निहार लेतें हो और ख़ुद को भींग जाने भर से बचाते हों. कोयल,
मोर, दादुर जैसे पंक्षियों की बोलियाँ लगभग भूल से गए हों. मिट्टी पर पड़ने वाली बारिस
की बुँदे और उससे जन्मी महक का अनुभव हमारे चैतन्य में शायद अब तक किसी भी हाल में
जीवित हो. जबकि ऐसा तब नही था जब हम कम समझदार हुआ करते थें. हमारी समझदारी किसी
भी कार्य को करने से पहले हमें हमारे पद, प्रतिष्ठा और स्टैण्डर्ड का दर्शन करा
देती है और हमारे कदम है कि स्वतः पीछे को हो लेते हैं.
सच तो यह है कि आपकी दुनियां यहीं मोबाइल, लैपटॉप, फेसबुक, ह्वाट्सअप और
ट्विटर तक सीमित होकर रह गई है. कभी आपने सोचा दिनों दिन आप कुंठित क्यूँ होते चले
गए? हो सके तो सोचिए..!
धन्यवाद!
:पंकज
19-07-2017, दिन: बुधवार