क्या होगा...?
नारी है मूरत बंधन की
तथ्य छुपाकर क्या होगा
अंग-अंग पर चिन्ह लगे हैं
रूप सजाकर क्या होगा...?
पाँव से माथे तक की दुनियां
बंधन परिचय क्या होगा
नारी को ही क्यों बंधन है
अब समझाकर क्या होगा...?
हाँथ-पाँव फिर चेहरे पर भी
ऐसा बंधन क्या होगा
लोक-लाज में बोझ सह रही
आह... बताकर क्या होगा...?
बंधन का परिक्षेप करें पर
लोक-लाज भी ना भूलें
दर्शन करके हम क्यों चुप हैं
समदर्शन से क्या होगा...?
जाति-नाम व कुल के पीछे
कर्मकाण्ड का होना था
माथे की नारी पग पर क्यों
स्वयं क्षेष्ठ तो क्या होगा...?
"क्योकि नारी के विषय पर मेरा आशय कुछ ऐसा है कि, "यदि नारी पुरुष को जन्म दे सकती है तो सारे ऐतिहासिक प्रकरण उसमे समाहित है, सारी महानता उसमे समाहित है।"
:बी.डी.यादव 'पंकज'
मुगलसराय, चंदौली
उत्तर प्रदेश
मो.: 9616821762