#चार_साल #रहा_बदहाल
भारत सदैव से भावात्मक राष्ट्र रहा है। तभी तो यहाँ शासक गुणवत्ता के आधार पर नहीं। बल्कि गाय-भैंस, जाति-धर्म आदि का मंचन करने के आधार पर चुना जाता है। जिसका क्रमिक परिणाम यह हुआ कि हम भाषणों और वायदों पर विश्वास करते व निर्भर होते गए। भाषण वही लच्छेदार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, सुरक्षा, कृषि, भ्रष्टाचार, रोजगार और कुछ धार्मिंक मुद्दे आदि-आदि।
आज केंद्र सरकार के शासको के शासन की 4 साल पुरे हुए। ऐसा समाचार पत्र और टीवी चैनल्स चीख-चीख कर बता है हैं। खूब सारा इस्तिहार-प्रचार, एडवरटाइजमेंट मने खूब सारा धन-व्यय। मानो जैसे यह रूपये भाजपा के कार्यालयों से व्यक्तिगत् खर्च में आते हों। खैर, ऐसा तो सभी राजनीतिक दल करते ही हैं। मने एडवरटाइजमेंट पर खर्चा।
मूल रूप से जिन योजनाओं का मंगलगान चल रहा है न्यूज चैनलों पर। आइये उनमे से कुछ प्रभावी योजनाओं की बात करें।
1. जन-धन योजना:
मोदी सरकार की इस योजना ने सीधे तौर पर मध्यमवर्ग व निम्नवर्ग पर हमला किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ 10 लाख नए खाते खोले गए। जिसपर सर्विस चार्ज व अन्य तरह की फॉर्मेल्टीज की वजह से प्रत्येक महीने पैसे की चोरी बैंको द्वारा होता रहा। सामाजिक व व्यवहारिक ढंग से हम समझें तो महिलाओं और गृहणियों द्वारा रसोईयों में रखे गए रोज-मर्रा की जरूरतों से कटौती किये धन को सरकाने ने एक झटके में बैंकों को सौप दिया। जिससे कि उनके धन की संरक्षण के बहाने बैंको ने कुण्डली मार लिया।
इसी वर्ष बैंको की जानकारी के अनुसार 1.10करोड़ खातों में से 41.16 लाख बचत खाते बंद किये जा चुके हैं। बाबत स्पष्ट हो कि यह आंकड़ा केवल एक बैंक का है और भी कई लाख खातों को एक झटके में बन्द कर दिया गया। तो घाटा किसका, जनता का और फायदा, सीधा बैंको का।
2. भ्रष्टाचार:
वैसे तो सभी सरकारों को सत्ता में आने की एक मजबूत वजह होती ही है। मोदी सरकार की मजबूत वजह थी काला धन, आएगा-आएगा। लेकिन अबतक उसकी खबर तक नहीं। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये आएँगे। जो कि मुद्दों की मुख्य मेज से गायब है। जबकि बदले में देश का कई करोड़ रुपए कुछ दूसरे वाले मोदीज लेकर भाग निकले।
भ्रष्टाचार रोकने के बहाने भारतीय मुद्रा को ही बदल दिया गया और ढ़ेरों धन व्यय किये गए। सड़कों पर लाइनों में लोग बड़े-कुचले-मरे या यूँ कहें कि शहीदों की तर्ज पर शहीद हुएँ। आजतक सरकार पुराने नोट गिन पाने में नाकाम है। क्योकि आंकड़े सार्वजनिक नहीं हुए।
3. शिक्षा व रोजगार:
शिक्षा किसी भी देश के विकास की बुनियादी नींव तैयार
करती है। जिसके लिए खाद पानी का कार्य बजट करते हैं। केंद्र सरकार ने शिक्षा जैसे क्षेत्र में पिछले आम बजट से इस वर्ष के बजट में लगभग 6,000 करोड़ की कमी ला दी।
2करोड़ प्रत्येक वर्ष रोजगार देने का वडा करने वाली मोदी सरकार सच ही फिसड्डी साबित हुई। सरकारी आंकड़े स्वयं बताते हैं कि यह संख्या अधिकतम 4.16करोड़ मात्र ही है। नौकरियों के लिए माँगे गए आवेदनों के शुल्क रोज बढ़ाएं जा रहें हैं।
वहीं सरकार में मुखियां रोजगार के नाम पर युवाओं को पकौड़े बेचने की अद्वितीय सलाह दे रहे हैं।
4. सुरक्षा:
जाने वो दिन कब आएगा। जब मोदीजी सेना के हथियार के साथ सरहद जायेंगे और 1 के बदले पाकिस्तान के 10 सिर लेकर लौटेंगे। भले ही रास्ते में पड़ोसी प्रधानमन्त्री के यहाँ बिरयानी खाएं उससे कोई गुरेज नहीं। लेकिन 10 सिर लेकर ही लौटें। हवा-हवाई बयानबाज़ी के बाद भी दुनिया है जाने इस बात को कुछ लोग क्यों भूल जाए हैं।
हर दूसरे दिन सुरक्षा बलों के सैनिक शहीद हो रहे हैं और केंद्र सरकार के मंत्री करते हैं तो सिर्फ निंदा...? हद है!
आतंरिक सुरक्षा के नाम पर नारी-सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं से होने वाले अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। ADR संस्था के एक रिपोर्ट के अनुशार राजनीतिक दलों के आधार पर सर्वाधिक आरोपी भाजपा से जुड़े मंत्री/विधायक/सांसद हैं।
🔔अन्य मुद्दों का आप हाल जानते ही हैं। महंगाई की रानाई अपने स्तर पर है ही। किसान, सावन से पहले ही पेड़ों पर अब तक झूल ही रहा है। उसके पुरे 0.1 पैसे सरकार ने कर्जमाफी योजना के तहत माफ़ कर ही दिया। गंगा पूरी साफ़ हो ही गई। यदि नही हुई तो उमा भारती जी जल्दी ही गंगा समाधि लेने ही वाली होंगीं। जिन्होंने चौराहें पर आने का वादा किया था। आये ही होंगे। आप-हमने उपयुक्त सजा भी दी होगी। पकिस्तान के टूरिज्म का बखान करना छोड़ हमने उससे रिश्ते खट्टे कर लिए होंगें। और तो और चीन को हमने लाल आँखे दिखाने में कोई परहेज नहीं किया होगा। हाँ कुछ बच्चे हैं, वो मरते रहते हैं। आप फिर से पैदा कीजिएगा भई। हुँह आप हिन्दू हैं भई पुरे 10 पैदा कीजिए। मंदिर-मस्जिद बन ही गया होगा।
खैर, आप कर भी क्या सकते हैं। राजनीति है ही गन्दी चीज। आप भूलकर भी इस ओर न देखिएगा। लेकिन जब लोकतंत्रिल उलयों का हवाला देते हुए आप उस दिन वोट देने जायेंगे तो आपका सारा गुस्सा EVM माता चाट जाएंगी। फिर आप 5साल ऐवे ही टूटहूँ-टू बैठियेगा। तब आपको कोई पूछनेवाला न होगा। तब आपको कुछ नए गर्मागर्म मुद्दे परोसे जायेंगे। जिसमे से हिन्दू-मुस्लिम की बू आए। नेताओं ने देश का सत्यानाश कर दिया। बाक़ी चीजों से आपको क्या मतलब फ्री का डेटा पैक है। पोर्न देखिए, यू-ट्यूब चलाइये। देश जाए भाड़ में। चार साल हो गए हैं। एक साल बचें हैं। कुछ धूम-धड़ाका कीजिए भई। बारात नजदीक आ गई और पटाखें बिल्कुल नहीं! पार्टी-सार्टी कीजिए@#$
...सत्यनारायण भगवान की जै!
कथा समाप्त हुई, पंचो।
(नोट:- कृपया इसे राजनीतिक दल अथवा विचार से न जोड़ा जाय। यह मेरे निजी विचार हैं। इसे आप अपने शैक्षणिक स्तर पर कुंठा का नाम बख़ूबी दे सकते हैं। हम बिल्कुल भी निंदा न करेंगे।)
- बी.डी. यादव पंकज