वस्तुतः नजदीक की 'गंगा' को हम हमेशा से 'नाला' ही मानते आएँ हैं। गलती हमारी नहीं हैं, ऐसी रवायतें चली आई है। इसी का उदाहरण है भोजपुरी भाषा-बोली और संगीत।
"भोजपुरी" शब्द सुनते ही आपके दिमाग में अनेक तरह के भाव पैदा होने लगते है और लोक-लाज से सम्बद्ध शालीनता, स्टैण्डर्ड और संजीदगी की दस्तक जोर-जोर से होने लगती है। अकेले कमरे में भले ही यह स्थिति उलट हो। तो भोजपुरी संगीत-भाषा को अश्लीनता की संज्ञा देने वाले दो-मुंहे लोगों को यह मालूम चाहिए कि भोजपुरी अश्लीनता नहीं बल्कि श्नेह, मर्मत्व, प्रेम, व विछोह की भाषा है। दरअसल आपने भोजपुरी गानों की सुंदरता को अभी तक नहीं देखा है और न ही उसे महसूस किया है।
मसलन, यह भी असत्य नहीं कि आज कुछ सस्ते कलाकारों (गायकों, लेखकों, संगीतकारों) द्वारा इसकी प्रकृति और सुंदरता को नुकशान पहुँचाने का प्रयास जारी है। जिससे लोगों के बिच यह झूठा सच फैलता गया कि भोजपुरी गाने अश्लील और कामुक होते हैं और भोजपुरी के खिलाफ यह मानसिकता बना ली गई। लेकिन ये अबतक भोजपुरी संगीत तक सिमित हैं। भोजपुरी सिनेमा और संगीत दोनों बिल्कुल अलग-थलग कारक हैं। इस सम्बन्ध में सम्बंधित कलाकारों को आगे आना होगा और भोजपुरी के मिटते अस्तित्व को बचाने का क्रमिक प्रयास करना होगा। संस्थाओं को इनके खिलाफ़ उचित कार्यवाही जल्दी ही आवश्यक है।
'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के एक लेख में बताया गया है कि पूरे विश्व में भोजपुरी के वक्ताओं की संख्या 16 करोड़ है, जिसमें बिहार में 8 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ तथा शेष विश्व में 1 करोड़ है । उत्तर अमेरिकी भोजपुरी संगठन के अनुसार वक्ताओं की संख्या 18 करोड़ है।
भोजपुरी एक आर्य भाषा है और मुख्य रूप से 'पश्चिम बिहार' और 'पूर्वी उत्तर प्रदेश' तथा 'उत्तरी झारखण्ड' के क्षेत्र में बोली जाती है।
यह एक आधिकारिक व व्यवहारिक भाषा है जो मुख्यतः संस्कृत एवं हिन्दी पर निर्भर है। कुछ शब्द इसने उर्दू से भी ग्रहण किये हैं।
भोजपुरी, भारत के आलावा नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो में बोली जाती है।
...तो भोजपुरी को अश्लीलता का प्रमाण देने वाले लोगों को दक्षिण भारत के संगीत और बॉलीवुड के संगीत का भी ध्यान रखना होगा।
बॉलीवुड फिल्मों के कुछ शालीन गानों की सूचि:-
1. रुक्मणी-रुक्मणी (रोजा-1992)
2. चढ़ गया ऊपर रे (दलाल-1993)
3. चोली के पीछे (खलनायक-1993)
4. खड़ा है खड़ा है (अंदाज-1994)
5. सरकाई लो खटिया (राजा बाबू-1994)
6. तू रू तू रू रू (एलान-1994)
7. दिन में लेती है (अमानत-1994)
8. राणा जी माफ़ करना (करण-अर्जुन-1995)
9. इन द नाईट नो कन्ट्रोल (खिलाडियों का खिलाडी-1996)
10. रिंग-रिंग-रिंगा (स्लमडॉग मिलेनियर-2008)
11. भाग डीके बोस (डेल्ही-बेल्ली-2011)
12. आ रे प्रीतम प्यारे (राउडी राठौड़-2012)
13. पलंग तोड़ है तेरी जवानी (जीना है तो ठोक डाल-2012)
14. बिट्टू सबकी लेगा (बिट्टू बॉस-2012)
15. आई एम अ हण्टर (गैंग ऑफ़ वासेपुर-2012)
16. हलकट जवानी (हीरोइन-2012)
17. लैला तेरी ले लेगी (शूटआउट एट वडाला-2013)
18. आओ राजा (गब्बर इस बैक-2015)
19. डैड मम्मी हैं नहीं घर पे (भाग जॉनी-2015)
और साथ ही साथ हनी सिंह, बादशाह व अन्य महान क्रन्तिकारी महापुरुषों की कृपा शेष है।
:बी.डी.यादव 'पंकज'
बहुत शानदार
ReplyDeleteबहुत शानदार
ReplyDelete