.......मेरा अपना मानना है, राज्यसभा में किसी को इस आधार पर बिल्कुल नहीं भेजा जाना चाहिए कि वह सेलिब्रेटी, किसी जाति विशेष, समुदाय विशेष अथवा अर्थ विशेष से जुड़ा है। बल्कि इसके किए बेबाक़ मुखरता, योग्यता और वैचारिकता आवश्यक है।' दरअसल राज्यसभा बैकडोर की राजनीति मानी गई है। आमतौर पर यहाँ जनता द्वारा ठुकराए गए उम्मीदवार ही भेजे जाते हैं।
‘आम आदमी पार्टी’ का ‘कुमार विश्वास’ को राज्यसभा न भेजने का निर्णय सिर्फ और सिर्फ ‘नायकवाद’ से जुड़ा है। जहाँ तक मेरी समझ है ‘कुमार’ एक असाधारण कवि और मुखर व्यक्ति हैं। प्रत्यक्ष सास्वत जीवनशैली के क्रम में कर्म के बदले परिश्रमिकी का नियम इसी संसार का सदियों से है। लेकिन कई बार यह नियम अहंकार के भेंट चढ़ ही जाता है। इस तथ्य का भी इतिहास रहा है।
‘आप-पार्टी’ संगठन पर नेतृत्व सम्बंधी मुख्य प्रभाव और पकड़ का तमगा सभी लगाना चाहते हैं। जहाँ सभी तरह के प्रयोजनों से ‘केजरीवाल’ अबतक सफल या यूँ कहें कि काबिज़ है। पंजाब विधानसभा-चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने ‘कुमार’ को दूर रखकर इसका जीता-जागता उदाहरण भी दिया है। तभी सामाजिक वैचारिकता से जुड़े लोग पार्टी के मुख्यधारा से पृथक और भयभीत हैं। भयभीत इसलिए कि ‘आम आदमी पार्टी’ जिस क्रम में आगे बढ़ रही है। उससे यह क़यास लगाना गलत नहीं होगा कि यह ‘भाजपा-आरएसएस’ जैसे दलों से भी अत्यधिक क्रूर और अहंकारी नेतृत्व बनकर सामने आएगी।
कई बार सोचता हूँ, राजनीति में 'आदर्श', 'नैतिकता', 'वैचारिकता', 'सामाजिक-न्याय' जैसे शब्द बह्मलीन हो गए। यह सत्य है कि आज ‘आम आदमी पार्टी’ नेतृत्व ने ‘कुमार विश्वास’ को मोदीमय-भाजपा का ‘अटल, आडवाणी, जोशी और सिन्हा’बना दिया है। खैर! हम अपने-अपने घरों के पर्दे और कालीनें मनमुताबिक न होने से बदल ही देते हैं।
खैर! एक तर्क यह भी है कि राज्यसभा भेजने के सम्बन्ध में पार्टी नेतृत्व का फैसला जातिवाद के भेंट चढ़ गया। तो जातिवाद राजनीति के लिए सदियों से हितकर रही है। यह राजनीतिक परिपाटी की पहली सीढ़ी है। आपको, अपने कुछ-एक जातिगत, धर्मगत, दलगत वोटबैँको पर जारी विश्वास दिखाना पड़ता है। यह रिवाज़ है। इसके बिना आप राजनीति में सफल नहीं होंगें।
धन्यवाद!
No comments:
Post a Comment