#व्यक्ति_विशेष #कांशीराम:
-------------------------------
हाथ में कलम लिए उनकी यह फोटो काफी चर्चित है।
(एक प्रसंग पढ़िए...)
(एक प्रसंग पढ़िए...)
कांशीराम जी: ''कलम चलती कैसे है?''
लोग: ''स्याही या फिर लीड से...''
कांशीराम जी: ''दिखता क्या है?''
लोग: ''पेन का कवर!''
कांशीराम जी: "पेन का काम दिखना होता है और लिखने का काम पेन की लीड करती है। यानि कि अगर पेन का कवर न हो तो भी पेन लिखता रहेगा। तो असली ताकत दिखने वाले कवर में नहीं बल्कि लिखने वाली स्याही में है।"
कांशीराम जी: "कलम का बड़ा हिस्सा यानी 85% काम करता है। असली ताकत उसके पास है। ऊपर का 15% सिर्फ दिखावे के लिए है। 85% काम करता है तो 15% हिस्सा उसके सिर पर सवार हो जाता है और अपनी हुकूमत का एहसास कराता है। असल समस्या यही है।"

इस तर्क को वह बहुजन समाज से जोड़ते हुए कहते थे कि देश के 85% मेहनतकश लोग ही देश की असली ताकत हैं। ताकत होते हुए भी वह लाचार हैं, जबकि इसके उलट 15% लोगों के पास सारी ताकत है और उनका सत्ता पर कब्जा है। मान्यवर कांशीराम जी की ऐसी ही अचूक परिभाषाएँ कारगर थी। जिसे पँक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के भी समझ में आसानी से आ जाता।
भारतीय राजनीति के पटल पर किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा, नौजवान की बात करने वाले नेताओं की बहुतायत है। जो कि सर्वविदित है। लेकिन भारतीय समाज की मूल समस्या 'सिद्धांत' और 'कार्यक्रम' के बिच की खाई अत्यंत गहरी है। जो कि सामाजिक-न्याय के मार्ग में अवरोध खड़ा करता रहा है। जिससे छुआछुत, आर्थिक असमानता और सामंती विचारधारा को तेजी से प्रभावी रूप लेने में बल मिला।
इसी आर्थिक असमानता को खत्म करने, खाई को पाटने और अवरोध को मिटाने के क्रम में समाज के प्रति अद्वितीय सहयोग व कृत यदि किसी का है तो वो हैं लोकतन्त्र की आत्मा संविधान के जनक बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर जी। आपके बाद इस क्रम में प्रभावी रूप से भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक 'कांशीराम जी' ने कार्य किया। इन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में अछूतों और दलितों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया।

#सच्ची_श्रद्धांजलि #शत्_शत्_नमन!!!
[जयंती: 15 मार्च 1934 पुण्यतिथी: 9 अक्टूबर 2006]

-बी.डी. यादव पंकज
No comments:
Post a Comment