Monday, 21 August 2017

लापरवाह रेल मंत्रालय!!!

#लापरवाह_रेल_मंत्रालय
     



 सामान्य ट्रेन तो संभलती नहीं और सपने बुलेट ट्रेन के देखे जा रहें हैं क्योकि इस देश की शदियों से यह नीति रही है कि आसमां और ऊँचा चला जाय और धरती बिल्कुल गर्त में। बुलेट ट्रेन भी इसी का एक उदाहरण है।
      बीते दिनों पुरी-हरिद्वार कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस की 13 बोगियां दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर खतौली के समीप पटरी से उतर गईं। सरकारी आंकड़ों के आधार पर 40 मौतें और 100 घायल हैं। आज प्रश्न यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार के लगभग 3 वर्षों के शासनकाल में 24 बड़े हादसे और लगभग 350 मौतों का जिम्मेदार कौन?

      आय दिन रेलवे के भाड़ों और प्लेटफार्म टिकट-किराये बढ़ते रहते हैं। वहीं सुविधाओं के नाम पर गन्दे प्लेटफॉर्म व ट्रेक और पिछले कई दिनों की धुली चादरें-कम्बल आपको दी जाती हैं। खाने में छिपकलियां और कॉकरोच परोसे जाते हैं। बाथरूम का पानी बीच सफर में खत्म हो जाता है आदि-आदि...

      जो व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध हैं उसे ठीक करने, दुरुस्त करने के क्षेत्र में कोई काम नहीं, दरअसल सच तो ये है कि आपातकालीन सुरक्षा व स्वास्थ्य के नाम पर इस देश के किसी भी मंत्रालय के पास कोई योजना और समुचित व्यवस्था ही नहीं है। आसानी से हम बाढ़ बह जाते हैं, आग में जल जाते हैं, भूकम्प देश कंपा जाता है और आप बुलेट ट्रेन जैसे हसीं ख़्वाब दिखाते हैं???
      
     अत्यंत शर्म की बात यह है कि दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं भेजने से पहले सरकार एटीएस की टीम भेजी जाती है?
हद है...!

No comments:

Post a Comment

दिल्ली और दिलवाले❤

(वृत्तांत: #दिल्ली_और_दिलवाले)       कई बार मैं Facebook के प्रति अत्यंत ही ऋणी महसूस करता हूँ। इसके प्रति पैमाने भले ही आभासी दुनिया की धर...