'जय श्री कृष्णा'
संपादन:
प्रायः हम सबको यह ज्ञात है कि मनुष्य स्वभाव के लिए सदैव से जिज्ञासु रहा है,
नए जगह जाना, नई चीज़े देखना और उसके लिए प्रयत्नशील रहना हमारा स्वभाव है।

दुसरे शब्दो में, हम यह कह सकते हैं कि इस प्रकार की क्रियाए हम मनोरंजन अथवा अपनी इच्छाएँ पूरी करने के लिए करते हैं।
संसार में अनगिनत विचारों के अनगिनत लोग आपके और हमारे आस-पास हैं, कुछ विचार तो आपसे मेल खाती हैं जबकि कुछ बिलकुल ही अलग-थलग। यहीं पर हम क्रिया-प्रतिक्रिया के आधार पर मित्रता अथवा शत्रुता का निर्धारण कर लेते हैं। खैर! जो भी हो इसका लाभ यह होता है कि आप हर तरह कि स्थिति-परिस्थिति के अनुकूल हो जाते हैं अथवा बना दिए जाते हैं।
:बी.डी.यादव 'पंकज'
अपने महाविद्यालय "लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज मुगलसराय चन्दौली" से स्नातक के अध्ययन के दौरान हमने राष्ट्रप्रेम व कैतुहलवश 'राष्ट्रीय कैडेट' (N.C.C.) में प्रवेश लिया, जिसमे कि प्रत्येक तीन माह में प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग बटालियनों में प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाते।
आज हमारा प्राशिक्षण कैम्प पावन नगरी 'हरिद्वार' के आस-पास कही था...स्थान का नाम- हर्षिल।
बिलकुल अंजान!!
शीतकालीन मौसम के साथ हमारे स्थानिय बटालियन (91 बटालियन एन.सी.सी. मुग़लसराय) के द्वारा हर्षिल जाने के लिए कल 30 छात्रों का एक समूह तैयार था चूँकि कुछ और महाविद्यालयों-विद्यालयों के छात्रों की संख्या मिलाकर हमारी संख्या अधिक होती थी।
क्योकि पहली बार घर से इतनी दूर जाने वाला था जिससे कि मन में भय और उत्साह समान मात्रा में वयाप्त था।
_______________________________________________________________________
[हरिद्धार रेलवे स्टेशन- दिनांक:14/01/2011 दिन: गुरुवार समय: 05:00 सुबह]
आखिरकार वापसी का वह दिन आ ही गया।
आज गुरुवार की सुबह अनुपात की दृष्टि से देखा जाय तो काफी अलग तो था ही कई प्रकार के आकांक्षाओं का पुनर्जन्म-सा हो रहा था, हो भी क्यों न...?
मैं आज पवित्र नगरी "हरिद्वार" में था, अभी तो मैं..मैं था लेकिन अब जाना कि अपने समूह की संख्या तो पुरे 55 थी और हम थें 'एन.सी.सी. (N.C.C.) कैम्प के दौरान!!!
क्योकि हम अपने घरों से 12-14 दिनो पहले चले थें लेकिन फिर भी अब हम जैसे-तैसे वापसी के नाम एक दूसरे से अपनी-अपनी प्रसन्नता जाहिर करते आ रहे थे। कुछ ने तो यह भी जोड़-घटाव लगाकर अनुमानित किया कि आज सुबह से चले हैं तो शाम तक तो पहुँच ही जाएँगे साथ में समय भी।
संसार में अनगिनत विचारों के अनगिनत लोग आपके और हमारे आस-पास हैं, कुछ विचार तो आपसे मेल खाती हैं जबकि कुछ बिलकुल ही अलग-थलग। यहीं पर हम क्रिया-प्रतिक्रिया के आधार पर मित्रता अथवा शत्रुता का निर्धारण कर लेते हैं। खैर! जो भी हो इसका लाभ यह होता है कि आप हर तरह कि स्थिति-परिस्थिति के अनुकूल हो जाते हैं अथवा बना दिए जाते हैं।
:बी.डी.यादव 'पंकज'
अपने महाविद्यालय "लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज मुगलसराय चन्दौली" से स्नातक के अध्ययन के दौरान हमने राष्ट्रप्रेम व कैतुहलवश 'राष्ट्रीय कैडेट' (N.C.C.) में प्रवेश लिया, जिसमे कि प्रत्येक तीन माह में प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग बटालियनों में प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाते।
आज हमारा प्राशिक्षण कैम्प पावन नगरी 'हरिद्वार' के आस-पास कही था...स्थान का नाम- हर्षिल।
![]() |
| (हर्षिल; मैं तस्वीर में दाहिने से छठा, एन.सी.सी. कैम्प का आखिरी दिन; कैंप फायर) |
शीतकालीन मौसम के साथ हमारे स्थानिय बटालियन (91 बटालियन एन.सी.सी. मुग़लसराय) के द्वारा हर्षिल जाने के लिए कल 30 छात्रों का एक समूह तैयार था चूँकि कुछ और महाविद्यालयों-विद्यालयों के छात्रों की संख्या मिलाकर हमारी संख्या अधिक होती थी।
क्योकि पहली बार घर से इतनी दूर जाने वाला था जिससे कि मन में भय और उत्साह समान मात्रा में वयाप्त था।
_______________________________________________________________________
[हरिद्धार रेलवे स्टेशन- दिनांक:14/01/2011 दिन: गुरुवार समय: 05:00 सुबह]
आखिरकार वापसी का वह दिन आ ही गया।
आज गुरुवार की सुबह अनुपात की दृष्टि से देखा जाय तो काफी अलग तो था ही कई प्रकार के आकांक्षाओं का पुनर्जन्म-सा हो रहा था, हो भी क्यों न...?
मैं आज पवित्र नगरी "हरिद्वार" में था, अभी तो मैं..मैं था लेकिन अब जाना कि अपने समूह की संख्या तो पुरे 55 थी और हम थें 'एन.सी.सी. (N.C.C.) कैम्प के दौरान!!!
![]() |
| (हरिद्धार; हर-की-पैड़ी की एक तस्वीर, मैं बाएं से पहला) |
आइए अब क्रम से चलते हैं;
(प्रथम दृश्य)
【पहला दिन: 01/01/2011】
आज हमारा एन.सी.सी. प्रशिक्षण कैंम्प वाराणसी कैंट स्टेशन से अपने गंतव्य स्थान को प्रारम्भ हुआ जिसमें बहुत-सी बातें नई थी... जैसे- पहली रेल यात्रा, सामूहिक यात्रा और कुछ असीम उदण्डताएँ भी समाहित थी

हम अपने घर से शायद 20-30 दिनों के लिए दूर उत्तराखण्ड के बहुत ही सुन्दर स्थान "हर्षिल" के लिए जा रहे थें। (हरिद्वार से लगभग 66 किमी. दूर देहरादून और वहाँ से 200 किमी. ...2 राजपूत बटालियन कालीचिंदि हर्षिल! ) इतनी दुरी टी करने में लगभग १२ घंटे तो लग ही गए।
जैसे-तैसे आखिरकार हम पहुँचें और अपने सामान व चीजों के साथ जब पहला कदम वहाँ की धरती पर पड़ा तो लगभग कुछ सामान्य रूप से दिखाई नहीं दिया, कारण यह था कि जाड़े की रात्रि के 8:30 बजे थें।
हमारे अपने बटालियन 91 यु.पी. बटा. मुग़लसराय से संरक्षण के लिए सूबेदार 'रिम बहादुर गुरंग' सर थें। चयनित ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) कैम्प का समय पुरे 25-30 दिन थें परन्तु कठोर शर्दी और बर्फ़बारी के कारण हमारे जल्दी ही वापसी का कारण बना।
कुछ सदस्यों ने जमकर खरीदारी की तो कुछ वहाँ के आर्मी स्टोर कैंटीन से पेटिका भर कर वापस आएं।
"हर्षिल" में हमने एक बात का सामूहिक ध्यान दिया कि पशुओं के नाम पर केवल कुत्ते और गाय व बैल ही थें अन्य कोई भी सदस्य नहीं और मनोरंजन के नाम पर सडकों पर क्रिकेट खेलते थापा, गढ़वालियों से दिखते कुछ लाल रंग वाले बच्चे।
हम कैडेटों की टुकड़ी जब भी उस तरफ (उनके घरों के तरफ) से गुज़रती तो वे सडकों को अदब से छोड़ देते और शालीनता से हमारे मार्च स्टाइल को देखते और मुस्कुरातें।
..........प्रत्येक दिन हम सुबह की वार्न अप (दौड़ और वयायाम) के लिए अपने कैम्प से विसिल (सी.एच.एम् के द्वारा बजाई गई सिटी) की आवाज़ सुनते ही जगते और बाद के सारे कार्य जल्दी-जल्दी ही होते।
अच्छा तो आज के दिन का सूरज ढल गया, कल की सुबह बनाने के खातिर..!
ईयरफोन कानों में लगाएं धीमी आवाज़ में 'जगजीत सिंह जी' ग़जलों के साथ कब नींद आ जाती पता ही नहीं चलता...
""प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त तो लगता है,
नए परिन्दों को उड़ने में वक़्त तो लगता है....
जिस्म की बात नहीं थी उनके दिल तक जाना था,
लंबी दुरी तय करने में वक़्त तो लगता है....""

【दूसरा दिन: 02/01/2011】
वैसे तो आज कैम्प का दूसरा दिन ही था लेकिन इतनी मुसीबतें कि माने हम सब अपने को कोश रहें थें कि आखिर हम और पहले क्यों नहीं उठ पाते।
आज के इस देर के कारण हमने एक सबक ले रखा है कि अब अगली मुसीबतों को गले नही लगायेंगे। देर जगने की कुछ महत्वपूर्ण कठिनाइयाँ थी जिसकी निःशन्देह हमें कोई आशा न थी।
आज रात तो ठण्ड काफी लग रही थी जिससे नींद भी पूरी नहीं हो पायी और सबेरे 5:00 बजे जागना भी था। मुसीबतें भी ऐसी जिसकी कल्पना भी न किया जा सके- जगने के बाद अगर कोई मुसीबत थी तो वह यह कि बथरूम की समस्या, पहले पानी के लिए डब्बे का जुगाड़ और कई प्रकार के समन्वय के बाद वहां का जल उपयोग में ले पाते कारण यह था कि आय दिन वहां का तापमान -8 से -10 सदैव के लिए ठहर-सा गया था इसलिए वह पानी किसी भी कार्य के लिए उपयुक्त न था तो उसमे गर्म किया गया पानी मिलाकर हम सुबह के प्राथमिक कार्य को अंजाम देते, जिसकी कल्पना मात्र भयावक थी।
आज सुबह जब हम जगे तो ऊपर पहाड़ियों से गिरने वाली जल की धाराएं जैसे-तैसे जम जाती थी, नालियों के पानी बुरी तरह जम जाते जिसे आसानी से उठाया जा सकता था! गज़बका नज़ारा था।
इस तरह जैसे-तैसे दूसरा दिन समाप्त हुआ, अंततः हैम थक-हार कर जब अपने कैम्प में लौटते तो कहीं न कहीं अपने परिवार के सदस्यों की यादें आँखें गीली कर ही देती।
आज सुबह के बाद और अब तक में कुछ प्रमुख घटनाएं याद आ रहीं थीं... जिसमे सबसे महत्वपूर्ण घटना यह थी कि हमने कुछ अच्छे दोस्त और कुछ बुरे दोस्तों को अपने साथ पाया, जिसकी भाषा शैली निःशन्देह निरर्थक थी। मोबाईल का इस्तेमाल एकदम वर्जित था ही फिर भी सारी कसर रात के समय पूरी की जाती। यूँ ही फोनबुक में एक नया नम्बर दिखाई दिया हमारे सी.ओ. सर "श्री राजीव पाण्डेय जी" का था जिसे खुद उन्होंने सभी कैडेट्स को बताया, "किसी भी परेसानी के समय आप मुझे कॉल कर सकते हैं"।
खैर! आज का भी दिन समाप्त हो ही गया।
【तीसरा दिन: 03/01/2011】
हमें इस कैम्प का बिलकुल भी इतनी कठिन व जटिल परिस्थिति मालुम नहीं थी, जो अब काफी कष्टयुक्त मालुम-सा हो रही थी। क्योकि वहाँ का तापमान था ही ऐसा जिससे हम बिलकुल अंजान थें...लगभग नानी याद आ ही गई!!
आज दोपहर हमें एक अनोखी बात पता चली, वो यह कि बीते कुछ वर्ष पहले बहुचर्चित फ़िल्म जो कि प्रेम-परित्याग-समर्पण पर केंद्रित थी का कुछ आंशिक भाग यहाँ पर (हर्षिल में) फिल्माया गया था!
क्योकि हमने यह फ़िल्म पहले देख रखी थी, जिससे हमें कुछ-एक जगहों को छोड़कर समझने में आसानी रही।
अत्यधिक मित्रों का नया साथ भी मिला, गिनती के दो-चार से वैर भी स्थापित हो गया। जिसका कारण विचारों का न मिलना था।
पुरे कैडेट्स में कुछ नाहक ही छुट्टी व दिखावे के बीमारियों का बहाना बनाकर बेड पर बैठे रहना चाहतें। जिससे उन्हें सुबह की व्यायाम तथा दौड़ से मुक्ति मिल जाती, खैर यह एक बात थी लेकिन खाने का साथ छोड़ने की बात तो दूर भरपूर कैम्प का मतलब पूरा करते ही नज़र आते। अच्छा रात्रि के समय बीमारी के बहाने तो ठीक थे न जाने बिस्तर के अन्दर से खुसर-फुसर की आवाज़ सुनाई देती,
शायद...मोबाईल मित्र की।
जैसे-तैसे आज की शाम भी बीत ही गई, परन्तु आज की रात कुछ अलग थी अथवा अलग बनाई गई।
शायद कल 03 जनवरी के दिन किसी असामाजिक कैडेट ने अन्य कैडेटों का कुछ सामान चोरी कर लिया। चोरी की ख़बर हमारे साथ आये आर्मी स्टाफ को भी पता चली, उन्होंने समझाया... देखो! यदि यह बात इस बैरेक के बाहर जायेगी तो हमारी काफी बुराई होगी।
अतः हमने एक नई रणनीति अपनाई...
आज रात हमारे सीनियर्स के सहयोग से बनी नीति यह थी कि पुरे रात कोई कैडेट ड्यूटी देगा लेकिन जाग कर!
फिर परेशानी खड़ी थी! आखिरकार रात भर कोई जागकर अपनी नींद खराब क्यों करे? तो फिर इस कार्य को सभी कैडेटों में ग्रुप के तौर पर बाँट दिया गया। शाम 06 बजे से शुरू होने वाले घण्टो से सुबह के 04 बजे तक की विसिल् तक अलग-अलग दो-दो कैडेटों को बांटी गई।
रात को सोते समय कुछ सहयोगी तो मोबाईल पर ही व्यस्त रहते परंतु जितने हास्यकार प्रवृत्ति के थे उन्हें हास्यकार्य के अतिरिक्त कुछ सूझता ही नहीं। विभिन्न प्रकार की विचित्र आवाज़ें जिन्हें पहचान पाना काफी कठिन था कि आवाज़ बैरिक के किस कोने से आई है।
क्योकि हमारा बैरिक बिल्कूल बाई तरफ और सभी आर्मी के उस्तादों से अलग व थोड़ी दुरी पर था। जिससे कुछ ज्यादा ही चुहलबाजियां होती, लेकिन कुछ ही समय के लिए क्योकि तब तक हमारे अपने 91 बटालियन के 'रिम बहादुर गुरंग' साब रात का डिनर करके आर्मी मेंस से लौट आते और पुरे कमरे में सन्नाटा फ़ैल जाता...न ही किसी की मोबाईल के गाने और न ही विचित्र ध्वनियाँ।
आज का दिन अच्छा रहा और समाप्त हुआ।
【चौथा दिन: 04/01/2011】
आज तो मौसम कुछ ज्यादा ही ठण्डा था, जिससे हमारे परेड व ट्रेनिंग को स्थगित किया गया लेकिन कमरे में बैठने पर भी ठण्ड ज्यादा लगाती...
पैर की उंगलियाँ तो ख़ैर जूते के भीतर रहती फिर भी मानों अकड़ सी जाती, एक बार प्रतिक्रिया करने के खातिर तिन से चार बार प्रयास करने होते...
हांथों की उँगलियों के नाख़ून व उसके आस-पास की त्वचा एकदम कड़क हो जाती मानो उंगलियां न के बराबर हो।
मज़े की बात तो यह थी कि हमें हमारे बैग खोलने, जूते पहनने जैसे काम एक बार में हो ही नहीं पाते जिससे की हमें हंसी नाहक ही आ जाती।
आज का सारा दिन बैरिक में बैठे-लेटे ही गुज़ार दिए, निःशंदेह आज की ट्रेनिंग स्थगित ही रही।
आज शाम के समय रोलकाल परेड के दौरान हर्षिल के सी.ओ. साब ने हमें बताया कि कल से हमें मन्दिर जाना भी अनिवार्य है। हमने अपने आपमें कल्पना किया...क्या मज़ाक है मन्दिर!
उनकी अगली आवाज़ थी, "अगली सुबह जब आप जगे तो अपने सीनियर्स के निर्देशानुशार सभी जल्दी ही मन्दिर के लिए तैयार रहे।
आज का दिन भी संभवतः समाप्त ही हुआ।
शुभ रात्रि!!!
【पाँचवां दिन: 05/01/2011】
मन्दिर का राज तो तब मालुम हुआ जब हम वहाँ पहुँचे! हमारे बैरिक से लगभग 1,000 मीटर ऊपर पहाड़ियों पर।
चढने और उतरने में हमारी स्थिति दैनिय हो गई लेकिन इसी बहाने हमारा व्यायाम भी होता।
मौसम का पैमाना कुछ सुधरा सुबह ही मार्निंग वॉक के नाम पर हमारे बी.एच.एम्. साब ने 8-10 किमी. की तेज़ सैर (दौड़) लगवाई। जितने शरीर के मोटे भाई थे उन्होंने क़बूल किया कि बिमारी का ही बहाना ठीक...
पसीने से तर-बतर वर्दियाँ,
जोरो की भूख,
पागलों जैसी पृषभूमि...
कुछ ऐसी पहचान शायद हमारी थी...
अच्छा! तो अब हमारी टुकड़ी चाय-नाश्ते के लिए आर्मी मेस पहुँची।
चूँकि वहाँ का प्राकृतिक चित्रण कितना मनोरम था... दुधिया स्वेत ऊँची-ऊँची पर्वतमालाओं को चूमते सदाबहार वनों की पंक्तियाँ अद्भुत चित्रण प्रस्तुत कर रही थी। वहां के गायों और कुत्तों के बाल लगभग आधे मीटर लम्बे थे जो बड़ा ही विचित्र था।

नाश्ते के बाद, परेड के लिए ग्राउण्ड में जाना होता और वहां बड़ा संभल कर चलना होता हर तरफ बर्फ। (कहने का मतलब कि जहाँ कही भी थोडा भी पानी गिर जाता वहां अगली सुबह बर्फ में परिवर्तित होना पूर्ण संभव था)
लगभग दो घण्टे परेड के बाद दोपहर का समय हो जाता, चूँकि सूर्य तो यहाँ कभी-कबार क्षण भर के लिए दिख जाता अन्यथा वो भी नहीं।
खाने के समय तो भरपूर फायदा उठाया जाता कुछ भाई तो खाते कम और मेस में लगे टेलीविजन को ज्यादा निहारते रहते।
इतने में किसी ने काँच की गिलास तोड़ दी...छनांक!
चाय के नाम पर लगभग कुछ कैडेट्स एक से दो लीटर चाय, पानी व दूध की भांति पी जातें। कुछ लोग तो सारा गुस्सा खाने पर निकालते और चावल-मीट-पनीर आदि को पर्वतमाला रूप देकर खाते बाद इसके कुत्तों को फेंक आते। कुछ अक्ल के अन्धे तो चावल व मीट गायों के आगे दाल देते, जो बड़ा मुझे कष्टदायक लगता।
धीरे-धीरे अब हम परिस्थितियों के प्रतिकूल होते जा रहें थे...
अब तक कुछ अच्छे मित्रों से मित्रता हो गई थी...
कुछ चाटुकारों से भी...

""अच्छे मित्रों की सूचि कुछ इस प्रकार थी... सुरेश यादव, लालचन्द यादव, राम सिंह, बनारसी पाल, के.के.केशरी, सोनू यादव, जितेंद्र यादव, प्रेम शंकर तिवारी, सूर्यभान यादव, चन्दन तिवारी अन्य""
सुबह की प्राथमिक मुसीबत के लिए हमने और कुछ मित्रों ने उचित उपाय कर रखा और उपयोग के बाद उचित व उत्तम स्थान पर इस अनुमानित दृष्टिकोण से छुपा देते कि अब हमें इसकी आवश्यकता दिन के आखिरी पहर में पड़ेगी।
शायद! अब हम मौसम के अनुकूल हो रहे थें।
आज का दिन भी समाप्त हुआ।

【छठा दिन: 06/01/2011】
क्योकि मौसम बिलकुल शर्द था इसलिए शायद हमारे साथ रिहायत बरती गई वरना हम आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग देख कर भयावक स्थिति में आ जाते। समूह में दौड़ रहे सभी जवानों में से यदि कोई भी जवान एक मीटर भी पीछे रुका तो सडको के किनारे की पड़ी छोटी-छोटी गिट्टियों की हथियार बनाकर जवानों पर उनका प्रशिक्षक वार करता, साथ में गालियाँ।
अभी महज 5-6 दिन हुए थें कि हम सबने अनुभव किया कि हमारे शरीर के बाल तेजी से बढ़ रहे हैं, पैरों के बालों में यह समस्यां ज्यादा थी।
लाख बुराइयाँ होते हुए भी उत्तराखण्ड की धरती का वह हिस्सा काफी सुन्दर प्रतीत हो रहा था, यहाँ मैंने स्वर्ग का उदाहरण इसलिए नहीं दिया क्योकि हम सभी ने स्वर्ग का दर्शन ही नहीं किया और अभी कैतुहलवश जल्दबाजी भी नहीं है।
चारों तरफ पहाड़ी-घाटियाँ, इसे कैमरे में उतारने का बड़ा जी कर रहा था फिर भी काश...
जबकि हमलोगों का कैम्प सामान्य धरातल से काफी ऊँचा फिर भी और ऊँची पहाड़ियों से गिरते छोटे-बड़े झरनें अत्यधिक मनोरम प्रतीत हो रहें थीं।
आज दोपहर बाद हमने अतुल्य व अब तक न देखे जाने वाले फ़ौज के हथियार देखें जिसमें से कुछ इस प्रकार से हैं...81 एम्. एम्. मोटर्स, एल.एम्.जी. राइफल्स के नए मॉडल्स, रॉकेट लांचर, कारबाइन और 71 एम्. एम्. राइफल्स, स्टेनगन इत्यादि।
शर्दी के मौसम ने सारे प्रशिक्षण पर रोक लगा दी थी फिर भी मानसिक कक्षाएँ तो चलती ही थी भले ही शारीरिक प्रशिक्षण में थोड़ी देर थी।
आज का दिन भी समाप्त हुआ।
थकान ज्यादा हो गई...
नो गज़ल्स...

【सातवां दिन: 07/01/2011】
अच्छा अब तक तो सब कुछ सकारात्मक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक चल रहा था कि...
आवश्यकता से कही अधिक बुद्धिजीवियों का एक समूह जिनकी संख्या लगभग 5-7 थी, उन्होंने संध्या के वक़्त रोलकाल परेड के दौरान सी.ओ. साब से शिकायत कर दिया कि, "सर खाने में चावल लगभग अधपका ही रह जाता है। चूँकि इस सन्दर्भ में सी.ओ. सर प्रत्येक दिन हमारे फिट-बैक निःशंदेह जानकर कमियों को पूरा कराते ताकि वाराणसी, यु.पी. के ये बच्चे (कैडेट्स, 91 बटालियन एन.सी.सी. मुगलसराय) अपने घरेलु परेड ग्राउण्ड पर कोई यहाँ की बुराई साथ लेकर न जाए।
अन्ततः परिणाम ये रहा कि मेस कामांडर ने उन बावार्चियों की अगली ड्यूटी सफाई कमान के रूप में तब्दील की गई और उनके सहयोगियों के हाथ में करछी की जगह 'झाड़ू'।
चूँकि यह बदलाव अगले दिन के समीकरण के साथ हुआ, जो हमें सुबह ही दिखा... सुबह के दौड़ के साथ।
क्योकि अपनी अब तक की पूरी लाइफ में हम पहली बार इतनी दूर और वो भी अपनों से दूर आना...
अब तो जी भर गया था कैम्प से।
बस किसी भी पल कोई हमसे ये कहदे कि हमें अगले दिन या फिर किसी निश्चित दिन यहाँ से चलना है लेकिन कहाँ???
खैर! आज का दिन भी समाप्त हो ही गया।

【आठवां दिन: 08/01/2011】
असीम संभावनाओं को समेटे आज का दिन शुरू हुआ।
आज रोज के हिसाब से ठण्ड थोड़ी कम थी तो सबने योजना बनाई कि हम सभी नहा लें, क्योकि पिछले सात दिनों से हमने नहाने के मुड़ में पानी छुआ तक नहीं था, यूँ कहें कि बंदिश थी।
हम सब जैसे ही तौलिये और साबुन के साथ बाहर नल के पास निकले हमें रोक दिया गया, बड़ा बुरा लगा... फिर भी मन मसोस कर हाथ-पैर ही हमने धोए। बड़ा ही क्रोध आया लेकिन हमारे समूह परेड के दौरान हमें बताया गया कि यहाँ स्वाथ्य के प्रतिकूल जल प्रवाह हो रहा है और हममें कोई अथवा सभी बीमार हो सकते है।
आज शाम फिर दूध वाली वही गाडी फिर आई उसके जाने के बाद आई.टी.बी.पी. (इन्डियन-तिब्बत बोर्डर पुलिस) के जवान सुरक्षा का सन्देश देने आये चूँकि ऐसा तो प्रत्येक दिन ही होता था।
हमें हमारे बी.एच.एम्. सर से ये मालुम हुआ कि हो सकता है कि आज मौसम ठीक रहे तो हम 'गंगोत्री' चलेंगे, जो कि हमारे कैम्प से मात्र १०-१२ किमी. दूर था। वाह! जिस पवित्र जगह को केवल आज तक सुनते आये थे उसे आज दर्शन व प्रत्यक्ष दर्शन का मौका मिलेगा।
लेकिन कहा गया है न कि "जिससे डरते थे वही बात हो गई" आज फिर से दिन में ही हल्की-सी परत रुई जैसी बर्फ की बारिश...मतलब मौसम ख़राब और प्लान चेंज...!!!
अब केवल आश्वासन बाकी था कि चलो कल देखेंगे।
चूँकि मौसम के नाम पर तो वहां आज तक हमने सूर्य देव के दर्शन तक नहीं किये साथ ही स्नान भी नहीं किया। अच्छा आपको यह बताते चले कि वहां का दिन कब रात या शाम में बदल जाता कि पता ही नहीं चलता, बिना घडी के समय का ठिकाना ही नहीं लग सकता था। शाम के 5:00 बजे से हल्की बर्फ की फुहार शुरू हो जाती, यदि आप हाथ फैलाएं तो आपके हाथ पर बर्फ की परत जमा हो जाती।
नालियों में एक मोटी परत की हरी और गद्दीदार काई या घास जो देखने में हरी कारपेट का टुकड़ा जैसा मालुम होता। इसी नालियों को सुबह देखने में इसमे सीसे जैसे दिखने वाले बर्फ होते जिन्हें हम आसानी से उठा सकते थे।
इस ठण्ड में बिना सूरज की गर्मी के आज का दिन भी समाप्त हुआ।

【नवां दिन: 09/01/2011】
आज सुबह जब हम एक नींद की दुनियां को छोड़कर इस भाग दौड़ की दुनिया शामिल हुए तो एक अलग अनुभव-सा प्रतीत हो रहा था।
फ्रेश हुए, ब्रश किए और चाय पिने मेस को गए... चूंकि यह रोज का काम था कि लगभग दो किलोमीटर चाय पिने और खाना खाने जाना पड़ता था।
आज चाय के साथ हमें एक खुशखबरी मिली कि कल शाम 4:00 बजे हमारी बस वापसी को ले जायेगी।
अब सभी कैडेट्स कैन्टीन की ओर ध्यान आकृष्ट करते ही ये मन बना लिए की आज दिन भर में चाहे जितनी भी जरुरत की चीज़े जुटा लेते हैं और लगभग आधा बैरिक कैन्टीन में ही समाया रहता और कोई आता हुआ दिखता तो बड़े-बड़े थैले के साथ।
एक दूसरे को देखकर सभी ने अपनी जरुरत के अनुसार चींजे कैन्टीन से खरीदी और साथ ही किसी ने अनुपयोगी चीजों का भी मोह दिखाया...
एक साथी जो कि सबको हँसता रहता था अपने स्वभाव के उलट ही कार्य कर गया उसने कैन्टीन में 'मिलिट्री वाइन' की डिमाण्ड कर दी। अच्छा! वहां उसके मुँह से ये शब्द निकालना था कि कैन्टीन कैडेट्स के लिए बन्द!!!
अब क्या था उस दिन सारे कैडेट्स उसे कोसते रहे लेकिन वे महानुभाव कहते कि मैंने तो मजाकवश ऐसे ही कह दिया। अब यह मज़ाकवश था या सच का ऊपरवाला जाने!
बात सी.ओ. सर तक भी पहुँच गई और फिर होना भी क्या था आज शाम रोलकाल परेड के दौरान हुआ हंगामा....!
शाम के वक़्त रोलकाल परेड के दौरान सी.ओ. सर आये और उन्होंने आदेश दिया कि, "वे सभी कैडेट्स परेड लाईन से बाहर आ जाए, जिन्होंने कैन्टीन में वाइन अथवा शराब खरीदने प्रयास किया था।
मायुश चेहरे के साथ चार बन्दे बाहर आये साथ में वही हँसमुख महाशय भी।
अगली आवाज़ सी.ओ. सर की थी, "आप सभी ये जानते हो कि आर्मी सदैव से अपने कठोर नियमों के लिये जानी जाती है परन्तु आपने इतना गलत कदम उठाया फिर भी सबको एक मौका देना चाहिए। ऐसे ही अगर आप इसी उम्र में कलम वाले हांथों में वाइन पकड़ोगे तो, बन गया भारत का भविष्य-हो गई देश की रक्षा।"
और अन्त में उन्होंने अपने इस डांट और प्यार के अनुपात को दिखाते हुए वापस जाने को कहा।
खैर अभी सी. ओ. सर ने जाने को बोला ही था कि हँसमुख महाशय से पूछ बैठे कि आखिरकार तुमने यह कदम उठाया ही क्यों?
हँसमुख महाशय का जवाब बड़ा ही मजाकिया था, "सर! वो तो मैंने १२वीं की परीक्षा पास होने के लिए गाँव के बाबा से मन्नत जो मांगी थी वो पूरी हो गई, ये वाईन उन्ही के चढावें के लिए ले कैंटीन से खरीदना चाहा।"
.......फिर क्या था अगले ही क्षण सारे कैडेट और कुछ आर्मी के जवान भी हंस पड़े।
हम सबने राहत की सांस ली।
अब हमारे मित्र रात्रि का खाना खाने के बाद अपने-अपने बिस्तर में घुस गए। हमारा सारा शरीर ढंका होता था, केवल चहरे को छोड़कर। चाहे हम नाश्ते को जाए या खाने पर।
मेरी एक आदत-सी बन गई थी कि मैं रात में सोने से पहले 2 या 4 लाईने अपने कैम्प के बारे जरूर लिखा करता था। लेकिन आज कुछ मन ज्यादा ही उदास था बिस्तर में पड़े-पड़े मैं यह सोचने लगा कि.........
घर से चलते समय कैसे मैंने अपनी माँ से बिदाई ली, उन्होंने क्या-क्या बातें समझाई, रास्ते में खाने के लिए क्या-क्या चीज़े दी। पड़ोस का एक छोटा भाई साथ आया महाविद्यालय छोड़ने के लिए।
और एकदम-सा खो गया...!
फिर महाविद्यालय के आर्मी ट्रक जो कि हमारे बटालियन की ही थी, हमें छोड़ने वाराणसी कैण्ट तक गई लेकिन रास्ते में भीड़...
हम सबका आरक्षित टिकट पहले से तैयार था अपने निर्धारित समय पर ट्रेन आई और हम चल पड़े।
देहरादून;
अब तक ट्रेन ने हमारा और हमने ट्रेन का साथ देहरादून में छोड़ दिया। अभी सूर्योदय से पहले भोर का समय था, अभी 3 बजकर 30 मिनट के आस-पास का समय रहा होगा। हमारे साथ आये आर्मी स्टाफ 'गुरंग' साब का सुझाव था कि अभी लगभग सुबह के 5 बजे तक हमें यही रहना होगा जबतक कि रोशनी न हो जाये। कारण यह था कि वहाँ से आगे अब हमें बस की सवारी करनी थी, सुबह 5 बजे तक का समय हमें प्लेटफार्म पर लगी कुर्सियों पढ़ी बितानी थी, सो हम भी एक तरफ हो लिये।
लेकिन ठण्डी हवाएँ आराम से सोने भी नहीं दे रही थी। हम कुछ मित्रों ने प्लानिंग की कि बाहर स्टेशन गेट तक टहल आते हैं वैसे भी अब तक सुबह के 4:30 का समय हो चला था।
बाहर अति मनोरम दृश्य बड़ा ही सुन्दर था। बर्फों से ढंकी पहाड़ियाँ, गुलमोहर के पेड़, सदाबहार वनों का झुण्ड...
तभी स्टेशन गेट पर एक आर्मी का ट्रक आकर रुका, उसमे से कुछ आर्मी के जवान बाहर कूदे। हमें लगा कि शायद यह ट्रक हमारे लिए ही है लेकिन बाद में मालुम हुआ कि नहीं सेना का यह ट्रक अपने किसी और काम से आया हुआ था।
गुरंग साब एक सीनियर कैडेट्स के साथ बस डिपो हो आये। एक प्राइवेट बस हमें 'हर्षिल' को ले चलने को तैयार था। हम सभी अपने-अपने सामानों के साथ अपना-अपना स्थान ले लिया, अब बस चल पड़ी।
पहाड़ों के बिच से गुजरती बस अपने पीछे एक से एक सुन्दर नज़ारे छोड़ती जा रही थी। हमने भी बड़े जुगत से खिड़की के पास वाली सिट पर कब्ज़ा किया था। बस अब अपनी स्पीड पकड़ चुकी थी और सरपट भागी जा रही थी। उस पहाड़ी क्षेत्रों के सडकों के नज़ारे... हे ईश्वर! अब दिल दहलाने वाला था, एक तरफ कटा हुआ पहाड़ जिससे की सड़के बनी थी और दूसरी तरफ गहरी खाई। एकदम से यु-टर्न पे आ जाने पर न जाने कैसे चालक अपनी बस को नियंत्रित करता । कभी-कभी तो हम उसे टोक देते कि, 'आराम से चलाओ भाई!'
एक मुस्कान के साथ बेफिक्री में उसका उत्तर था, 'आप टेंसन न ले।'
अरे भाई! टेंसन ही तो था अब ले कैसे न!!!
हमारी बस जो भगवान भरोसे चलती का रही थी, हमारे बी.एच.एम्. साब (गुरंग साब) के निर्देश पर एक ढाबे पर रुकी और हमने भोजन किया।
पहाड़ों को देखकर हमारे मन यह कैतुहल उत्पन्न हो रहा था कि कब हम बस से उतरे और इन सुन्दर पहाड़ों के बिच घूम सके।
अभी हम सब ढाबे में ही थे कि कुछ महान व्यक्तित्व के धनी मित्र ढाबे के पीछे बह रही गंगा नदी जहाँ पानी कम था, में बिच के उभरे पत्थरों पर अपने काबिलियत दिखाने में व्यस्त थें। तभी हमारे सिनियर ने आवाज़ लगाई और वापस बस में हम सब आ गए।
करीब आधा घण्टा रुकने के बाद बस फिर उन्ही पहाड़ी रास्तों में दौड़ने लगी। रास्ते का आकार बिलकुल सर्प की भाँति कभी सड़के उतराई में बनती तो कभी चढ़ाई।
हमारी बस अब ऋषिकेश के पास से गुजर रही थी। गुरंग साब ने बताया कि ये है पवित्र ऋषिकेश नगरी। काफी उत्कृष्ट छवि प्रस्तुत हो रही थी।
तभी साहस!!!
किसी कैडेट ने आश्चर्य मुद्रा में चिल्लाया, 'अरे वो देखो कार वहाँ निचे खाई में गिरी पड़ी है' सच ऐसा ही था हम सबका डर और बढ़ता गया।
तभी यु-टर्न पर सामने से एक और बस आ गई, हम एकदम से सहम गए, ड्राइवर ने एकाएक ब्रेक लगाया।
और मेरी आँखें खुल गई...
क्या मैं सपना देख रहा था... नहीं!
फिर मैं सोया था... नहीं!
फिर दोबारा कब नींद आई पता ही नहीं चला।

【दसवां दिन: 10/01/2011】
आज जब आँख खुली तो हम सबके चहरे पर एक अलग ही ख़ुशी थी।
पिछले दिनों की भाँति आज की सुबह कुछ बोझिल-सी दिख रही थी। रोज की तरह हमने अपने ड्रेस को ठीक किया, जूते पहने, कैप लगाईं और तैयार हुए मेस जाने के लिए। शायद ये हमारा आज का आखिरी सुबह की चाय थी... इस प्रशिक्षण कैम्प के दौरान।
अच्छा! एक बात और... कुछ गिने हुए मित्र जो कि शुबह के वार्न-अप के डर से बीमारी का सच्चा बहाना बना लेते थें
उनसे भी विनय किया गया, "कम से कम आज के सुबह का नज़ारा देखे। ज़नाब कल तो कहीं और रहेंगे मतलब यहाँ से चले जाएँगे।"
ऐसे कैडेट्स जो बहानेबाज़ी को अपना सहयोगी बनाते उनको हमारे सी.एच.एम्. साब ने एक अलग ही नाम दिया था... "मकरा"
सुबह 4:00 बजे से पहले ही सरजी उठ जातें और उस मकरा समूह को वयंग शब्दों में कहते, "अरे मकरों! अभी तक सो रहा है, सब साला लेज़ी है।"
क्योकि हमें जो बैरिक मिली थी वह वहाँ के 0℃ से कम वाले तापमान के लिए प्रतिकूल थी और हर एक बेड दो मंजिला थी साथ ही दरवाजे के पास अपने सी.एच.एम्. साब की भी एक बेड था लेकिन एक मंजिला
हाँ! ये है कि उनके अब तक के रूटीन को देख कर इससे पूर्णतः विश्वास हो गया कि सच में ऐसे ही हम अपने-अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। मेरे देश के वीर सैनिक अपने सुख को भूल कर खुद को सौप चुके हैं। हमारे सरजी सोचिए कब जगते होंगे कि फ्रेश होकर सुबह 4 बजे तक हमें भी जगा देते, हमारे पास होता सिर्फ 30 मिनट फ्रेस होना तैयार होना और साथ ही अपने बैरिक के बाहर फॉलिंग आउट हो जाना (क्रमवद्ध खड़े होना)। खड़े होने का तरीका कुछ ऐसा था एक के पीछे दो।
अपने बैरिक से शुरू दौड़ पुल पार करते हुए हम मेस के पास से गुजरते हुए लगभग पहाड़ों के भीतर तक जाते, लगभग आठ किलोमीटर।
हाँ! इसमे भी कुछ बातों को मुख्य रूप से वहाँ के सी.ओ. सर ने हमारे पी.टी. मास्टर को चेताया था कि जिस दिन ज्यादा शर्दी हो उस दिन दौड़ नहीं। लेकिन हाँ सोना भी वहीं, उठने का समय भी वही और फॉलिंग का समय भी वही, बैरिक के बाहर परेड कर लेवे।
बैरिक से 700 मीटर दुरी पर जो पुल था उसपर पहुँचते ही हमें रुकने और फिर आराम से आने को कहा जाता। सरजी से पूछने पर मालुम हुआ कि एक साथ जब 50 से 60 कैडिट उस पुल से एक ही कदम-ताल में दौड़ते हुए जाएंगे तो पुल क्षति पहुँच सकती है।
आज सब कुछ छूट जाएगा, आज के बाद सिर्फ याद आएगा... क्या सच में हम यहाँ से चले जायेंगे, इतनी सुन्दर जगह को छोड़कर लेकिन फिर मन में एक और ख्याल आता... मेरा बनारस, मेरा घर, मेरी माँ।
आज से ये सुबह की सीसे के जैसी जमी पानी की बुँदे दिखाई नहीं देगी और हमारे मित्र बन चुके वहां के नए व अन्जान सैनिक ...चाहे वह मेस में खाना बनाने वाले आर्मी के सैनिक हो अथवा सफाई करने वाले। हाँ आज से शायद कभी भी हम इनसे मिल न सकेंगे और रह जायेगी तो सिर्फ यादें।

प्रत्येक व्यक्ति का यह स्वभाव है कि जिनसे उनका व्यवहार व मानसिकता या प्रकृति मिलती है उन्हें यह अपना मित्र बना लेता है और अन्य को शत्रु अथवा प्रतिद्वंदी... फिर भी इसी नोक-झोक में हमे सब कुछ सीखा दिया चाहे वह कैसी भी परिस्थिति रही ही।
अभी कुछ दिन पहले एक कैडेट्स के चुहलबाजी के वजह से जो कैंटीन हमारे लिए शायद हमेशा के लिए बंद हो चुकी थी आज दोपहर बाद खुली। फिर क्या था सभी दौड़ पड़े उसी तरफ और अपने पुराने कार्यभार में जुटें।
अभी हम कुछ कैडेट जिसमे सुरेश यादव, राम सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी, सूर्यभान यादव, जितेन्द्र यादव, चन्दन तिवारी और बनारसी पाल भी कैंटीन पहुँचे और कुछ चीजे हमने भी खरीदी।
और तभी अपने सीनियर्स के निर्देश पर सभी कैडेस्ट्स गिनती के बाद दोपहर के खाने के लिए मेस को गए।

(मेस का दृश्य)
एक कैडेट्स मित्र ने हड़बड़ी में चाय की एक गिलास तोड़ डाली। आवाज़ इतनी जोरदार थी कि वह एक-दम सहम गया। हुआ यूँ कि उसके हाथ भींगे थे और उसने उसी हाथ से गिलास के ढेर में से एक गिलास उठाई कि साथ ही एक और गिलास सटी चली आई थी, इसपर उस कैडेट्स ने अपनी उच्चतम् बौधिक क्षमता दिखाते हुए पहली को जोर से हिलाया था और फिर...छनाक..~
अपने बहुतेरे व्यक्तित्व के धनी उस छात्र ने चेहरा झुकाये बिना दूसरी गिलास लिए वापस टेबल पर आ गया। मेस के हॉल में टेलीविजन पर क्रिकेट मच आ रहा था जिससे कि पुरे कैडेट्स अपना खाना लेकर वहीँ थे। अंदर मेस में केवल दो सैनिक थें। हम पाँच किन्ही कारणों से लेट हो गए थें सो हम भी मेस पहुँचे और अपने-अपने प्लेट में आवश्यकतानुसार खाना लेकर वापस हॉल में आ गए। जिन्होंने यह वाक्या किया था बदकिस्मती से हम पांच में से एक थें। खाना शुरू करने के बाद भी महानुभाव चाय लेने पहुँचे थे। हाथ गिला होने के कारण ऐसा हुआ।
ये सब एक सैनिक ने बखूबी देखा और गुस्से में आये और बोले, "साला! तुम लोग हमारा आज तक सात गिलास तोडा है, तेरे सी.ओ. और तेरे सी.एच.एम्. को बोलता हूँ।"
तभी पीछे से किसी ने मजकियाँ ढंग से बोला, "सर तोडा कहाँ वो तो गलती हो गई ना।"
जवान हो गया और आग-बबूला!!
तभी मेस में ड्यूटी कर रहे एक और सैनिक हमारे पास आये और बोले, "छोडो ना साब! आज इनका कैम्प फायर्ड है।"
(अब तक वहां सन्नाटा छा गया था)
पहला जवान, "तो क्या जाते-जाते सब कुछ तोड़ जाएगा..?
दूसरा जवान, "तो क्या हुआ साब ग्लास ही टुटा है साला... दिल तो सॉलिड है।"
(इतने में पूरा हॉल हंसी से गूंज गया)
और इतने में दूसरा जवान अंन्दर मेस में जाकर एक स्टील की गिलास के साथ लौटा और बोला, "चल अब आगे आर्मी का कुछ भी नहीं तोड़ना ओके!! और ये लो...
(एक बार फिर हंसी की बौछार आई)
आर्मी अथवा सेना अपने कठोर नियम व अनुशासन का प्रतिक माना जाता रहा है, वो तो कैम्प का आखिरी दिन था वरना लेने के देने हो गए होते।
दोपहर का खाना ख़त्म करंने के बाद हमने बुझे दिल से मेस के सभी सैनिको से विदाई ली और आख़िरकार उन गायों को कुत्तों को भी देखा जो वहाँ जूठे खाना खाने आते। जिनके बाल लगभग एक मीटर के आस-पास मानो इन्होंने भी साल ओढ़ा हो।
वापस बैरिक में आकर अपना-अपना बैग पैक किया और एक व्यक्ति के इतज़ार में थें कि कोई आये और कहे कि, चलो......
बीते इन दस दिनों में हम उस बैरिक को अपना घर ही मान लिए थें, यह हमे अब महसुस हो रहा था। उस कमरे से इतना लगाव हो गया था कि पूछिये मत।
तभी किसी मित्र के मोबाईल में एक धुन बजी, "आज की रात जरा प्यार से बातें करले कल तेरा शहर मुझे छोड़कर जाना होगा..." सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई फिर क्षण भर में एक अजीब मायूसी भी।
सबकी तैयारियाँ हो गई थी और अब शाम के 4:00 बज रहे थें, लेकिन हमारे बी.एच.एम्. साब कही गए हुए थे। लगभग सबके मन में एक ही बात चल रही थी कि अब ये कहाँ चले गए? तभी उनका बैरिक में प्रवेश हुआ और उनके हाथ में फाईल थी जिसे उन्होंने सम्भाल के पकड़ रखी थी।
उन्होंने फाईल खोला उसमे से दो सादे पन्ने उन्होने हमारे सीनियर को दिए और कुछ कहा।
क्योकि हमारा वह कैम्प जिसमे सिर्फ हमारे ही महाविद्यालय के छात्र नहीं थे बल्कि कुछ इण्टर कालेज व एक अन्य महाविद्यालय के भी छात्र थे। फिर भी सीनियर हमारे महाविद्यालय के ही थें। पेज लिए हम सब के पास आये और बोले 'फिट-बैक' लिखना है... सबने पुछा मतलब???
उन्होंने बताया मतलब आपको इस कैम्प "2 राजपुत बटालियन काली चिन्दी" के दौरान अपने विचारों को लिखित रूप से यहाँ के पी.टी. मास्टर के यहाँ जमा करना है, अपने अनुभव बताना है और कुछ नहीं। जिसका अवलोकन यहाँ के सी.ओ. सर के द्वारा किया जायेगा।
इतना सुनते ही सबके होश उड़ गए... कौन लिखेगा फिट-बैक??? (मानो यह एक परीक्षा की घडी हो)
अपनी अनुभव के विस्तारित रूप का दिखावा करते हुए हमारे सीनियर झुँझलाकर कहा कि, "अरे यार! लिख दो कि यहाँ क्या कुछ किया, सीखा वगैरह..."
तभी पीछे से किसी ने चुटकी लेते हुए न जाने कौन बोला, "सुबह की प्राथमिक प्रकरण भी दर्शायें क्या?"
तब मेरा एक मित्र के.के.के. (कृष्णा कन्हैया केशरी) मुस्कुराते हुए सीनियर को मेरी तरफ इशारा करता बोला कि, "बी.डी. भाई को दो ये लिख देगा।"
हमने असमर्थता दिखाते हुए इनकार कर दिया फिर न जाने मन में क्या आया मैंने दुबारा मंगाया और एक निबन्धाकार रूप में फिटबैक दिया। अन्त में सीनियर हल्की मुस्कान के साथ बोले, "अच्छा लिख लेते हो भाई!"
बस हम कुछ कह ना सके।
उधर हमारे सरजी को भी फिटबैक का कार्य दिया गया था। उन्होंने हमारा भी इकठ्ठा कर जमा कर आए और अपना एक 'सेल्यूट' 2 राजपूत बटालियन के सी.ओ. सर को दे आये।
अब शाम के 7:00 बजे थे, बस आ चुकी थी। बस की छत पर सबके सामन रखे जा रहे थे। हमने भी अपना सहभागिता दिखाते हुए कार्यों को पूरा कराने में सहयोग किया और चल पड़े।
अब हमारी बस वापसी की ओर अग्रसित थी, हमें अब एक सुकून था कि चलो अगले कुछ दिनों में सपने घर पे होंगे।
अब शाम रात में बदल चुकी थी। बस अपनी गति से भागी जा रही थी। क्योकि बस में सबके बैठने का स्थान मिल गया था इसलिए अब लगभग सभी लोग धीरे-धीरे सोते जा रहे थें। अब केवल मेरे, ड्राईवर और सरजी के आलावा बाकी सभी सो गए थें।
फिर हमें भी कब नींद आई पता ही नहीं चला।
रात के तीसरे पहर के बाद हमारी बस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुँची। अब लगभग सुबह के 4:00 बज चुके थे और हम सभी अपने-अपने एक किट बैग और एक पर्सनल बैग के साथ प्लेटफार्म नम्बर 4 पर पहुँचे, चूँकि हमारी वाराणसी कैण्ट को जाने वाली ट्रेन इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी।
क्योकि हमारी पूरी संख्या 55 थी सो उस प्लेटफॉर्म पर घेराव-सा कर लिया और अपने सामान के एक जगह इकठ्ठा रख कर ऊपर स्टाफ रूम में जाकर लगभग सभी ने नहाया। चूँकि शर्दी थी फिर भी।
बाद नहाने के अब हम पहले से अच्छा महसूस कर रहे थें क्योकि... कमाल करते है आप भी अभी बताया था न कि पिछले 15 दिनों से नहाया नहीं था।
अब हम बारी-बारी से 4 टुकड़ियों में हरिद्वार के सुप्रसिद्ध मंशा देवी मंदिर को गए और आशीर्वाद लिया।
चूँकि एक परेशानी थी हरिद्वार में बंदरों की। चाहे वह रेलवे स्टेशन हो अथवा मंशा देवी मंदिर। हमारे 15-20 मित्रों का प्रसाद बंदरों ने छीन लिया और भाग निकले। ये मित्र असावधानी से मंदिर की सीढ़ियों से उतार रहे थे।
लगभग सभी कैडेट्स मंदिर से आ चुके थें। अब योजनाबद्ध तरीके से हम हरिद्वार गंगा घाट घूमने गए। "हर-की-पैड़ी" बड़ा ही मनोरम स्थान था, काफी शान्ति महसूस होती थी वहाँ।
एक बात जरा अदभुत् थी वह यह कि इस पतित-पावनी नगरी 'हरिद्वार' अण्डा अथवा मांस का नामों निशां नहीं!
अद्भुत..!
अपने निर्धारित समय पर ट्रेन आई और हम सभी अपनी-अपनी सीटों पर आरूढ़ हुए और ट्रेन के पहिये घूम गए।
नमस्कार..!
आपका बी.डी.यादव 'पंकज'
मुगलसराय, चन्दौली (उत्तर प्रदेश)
मो.: +919616821762

No comments:
Post a Comment